मां ट्विंकल के जैसी क्यूट है अक्षय कुमार की बेटी नितरा, लाइमलाइट से दूर रहकर करती है यह काम..

Twinkle Khanna: बॉलीवुड के खिलाड़ी के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। लोगों के बीच इनकी खासी प्रसिद्धि है। अक्षय कुमार साल में कई फिल्में देने वाले एक्टर हैं। इतने बिजी शेड्यूल होने के बाद भी अपने शरीर पर काफी ध्यान देते हैं।

इन्हें समय पर सोना और सूर्य की रोशनी से पहले उठने की आदत है। अक्षय को लोग इन्हीं कारणों से काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा परिवार की बात करें तो परिवार में पत्नी ट्विंकल खन्ना और दो बच्चे हैं। बेटे का नाम आरंभ और बेटी का नाम नितारा है। आज हम आपको नितारा के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अक्षय कुमार अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। नितारा भी अन्य स्टार्किड की तरह सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में नहीं रहती। नितारा की उम्र 10 साल है। यह बेहद खूबसूरत हैं। नितारा अपनी मां ट्विंकल खन्ना की तरह दिखती हैं। 10 साल की नितारा क्यूट होने के साथ-साथ अपने पापा की प्यारी भी हैं। इन्हें कई बार अक्षय कुमार के साथ देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट होते ही लोग इन्हें काफी प्यार देते हैं।

बीते दिनों अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, जिसके बाद अक्षय कुमार काफी निराश दिखे। उन्होंने अपने बयान में कम फिल्म करने की बात भी कही। अक्षय एक ऐसे अभिनेता है जो साल में कई फिल्में लेकर आते हैं। अक्षय ने बीते साल मोदी जी को इंटरव्यू लेने के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा कैनेडियन नागरिकता को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते है। एक बॉलीवुड फोटोग्राफर ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा के साथ सिनेमाघर से निकलते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें   महारानी की तरह करोड़ों के लग्जरी बंगले में रहती है Ankita Lokhande, देखिए - घर की शानदार तस्वीरें..

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????