कभी Pawan Singh के प्यार में पागल थी Akshara Singh, रिलेशन में रहते हुए पवन ने कर ली दूसरी शादी..

Pawan Singh : भोजपुरी फिल्म की बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा ने भोजपुरी को कई हिट फिल्में दी हैं। बेबाक अंदाज में बोलने वाली अक्षरा सिंह की प्रेम कहानी काफी अलग है। भोजपुरी के पवन स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह को अक्षरा सिंह अपना दिल दे बैठी थीं। दोनों काफी समय तक रिलेशन में रहे। एक-दूसरे को खुलकर डेट करते रहे। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार नहीं बल्कि दुश्मनी का रिश्ता निभाने लगे। आइए जानते हैं क्या थी वो वजह जिसके चलते पवन और अक्षरा अलग हो गए।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सिलसिले में दोनों अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे। ये मुलाकात कब धीरे-धीरे प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। वहीं दोनों की फिल्में हिट होती चली गईं। एक वक्त ऐसा आया जब अक्षरा सिंह ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। उन्होंने स्वीकार किया कि वह और पवन सिंह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इसी बीच दोनों रिलेशनशिप में ही थे कि अचानक एक खबर ने सबको हिला कर रख दिया और वो खबर थी पवन सिंह की शादी। पवन सिंह ने रातों-रात अचानक किसी और से शादी कर ली। इस खबर को सुनकर अक्षरा सिंह टूट गईं। पवन सिंह की शादी बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से हुई है। बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था।

इस दौरान अक्षरा ने बताया था कि उन्हें इस शादी के बारे में कुछ नहीं पता। कुछ दिनों बाद, अक्षरा सिंह ने अभिनेता पर उसे जान से मारने की धमकी देने और उसका करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं अक्षरा ने पवन पर उनके परिवार को गाली देने तक का आरोप लगाया। यही वह समय था जब दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए।