सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सदमें में आये उनके पिता को हार्ट अटैक, लोगों ने मांगी सलामती की दुआ

डेस्क : बॉलीवुड कलाकार एवं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके पिता काफी तनाव में चले गए हैं जिसके चलते वह अक्सर बीमार रहते हैं और उनको हाल ही में दिल का दौरा पड़ा है जिसके लिए अब पूरे बिहार के लोग दुआ मांग रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। आपको बता दें कि मुंबई के जाने-माने फोटोग्राफर वायरल भयानी बॉलीवुड के लोगों की अक्सर तस्वीरें लेते रहते हैं। ऐसे में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे की भी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई।

जिसमें वह रश्मि देसाई के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आ रही हैं। ऐसे में इंटरनेट पर अंकिता लोखंडे को जमकर ट्रॉल किया जा रहा है। काफी यूजर यह कहते नजर आ रहे हैं कि क्या इन दोनों ने इतना ज्यादा नशा करा हुआ है कि वह इस तरह नाच गा रही है। एक यूजर का तो यह भी कहना है कि अभी तक सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ नहीं मिला और यह लोग जश्न मना रहे हैं। आपको बता दें कि काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री की खिल्ली उड़ाई जा रही हैं।

इस वक्त सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह को हार्ट अटैक आया है जिस कारण उनको हरियाणा के एशियन अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी देखरेख सुशांत सिंह राजपूत की बहने कर रही है साथ ही उनके पड़ोसी उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। सुशांत के फैंस अब यह दुआ मांग रहे हैं कि उनके पिताजी की तबीयत जल्द से जल्द ठीक हो जाए और वह अपने घर लौट जाए।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में हुई थी जहां पर मुंबई पुलिस ने असंतुष्ट कार्यवाही करते हुए एफ आई आर दर्ज की थी इसके बाद मुंबई पुलिस एवं बिहार और महाराष्ट्र सरकारों के बीच में काफी विवाद खड़ा हो गया था। इन सब कारणों से उनका तनाव दिन पर दिन बढ़ता चला गया और वह अब हार्ट के पेशेंट बन गए हैं।