डेस्क : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में देश का बजट पेश किया। इस बजट से उम्मीद लगाए मिडिल क्लास को कोई खास राहत नहीं मिली है। हालांकि पेट्रोल डीजल पे एग्री इंफा सेस लगाए जाने से इनके दाम बढ़ जाने के आसार हैं। पेट्रोल डीजल होगा महँगा- वित्तमंत्री ने आज घोषणा की कई चीजों में नया एग्री इंफा सेस लगाया जाएगा। पेट्रोल पर 2.5₹ प्रति लीटर तथा डीजल पे 4₹ प्रति लीटर की दर से इस सेस को लगाया जाएगा। इस सेस की वजह से कल से ही पेट्रोल डीजल के और महँगा हो जाने की संभावना है।
ये चीजें भी हो जाएंगी महँगी- सरकार ने आज कुछ ऑटो पार्ट्स, मोबाइल , रेशम , कपास , इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि वस्तुओं पे टैक्स बढ़ाने की घोषणा की है। इससे इन वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी। वित्तमंत्री ने आज ये भी बताया कि कच्चे पाम तेल पर 17.5%, सूरजमुखी तेल पर 20% ,सेब पर 35%, विशेष उर्वरकों पर 5% और कोयला पर 1.5% का एग्री इन्फ्रा सेस लगाया जाएगा। इससे इन वस्तुओं की कीमत बढ़ जाएगी।
इन वस्तुओं की कीमतें होंगी कम- सरकार ने बजट में घोषणा की है कि सोना ,चांदी , स्टील , नायलॉन के कपड़े , पॉलीस्टर के कपड़े , तांबा,आदि चीजों पर टैक्स कम किया जाएगा। ऐसे में इन वस्तुओं की कीमतें कम होने की संभावना है।
रिपोर्ट- प्रिंस कुमार