15 घंटे खोजने पर 3 फीट चौड़े सीक्रेट रूम से बाहर आई 17 लड़कियां – अंदर का नजारा चौंकाने वाला

डेस्क : पुलिस समय-समय पर छापे मारकर ऐसे गिरोह को पकड़ती है जो लड़कियों का शोषण करते हैं बता दें कि मुंबई के इलाकों में कई जगह बार बालाओं का डांस चलता है जिस पर सरकार रोक लगाने की पूरी तरह से कोशिश करती है। हर कोशिश हमेशा विफल हो जाती है। ऐसे में मुंबई के अंधेरी से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने निकल कर आई है जो अपने आप में चौंका देने वाली है।

यहां पर लड़कियों के लिए एक मेकअप रूप तैयार किया गया था, जहां पर उनका मेकअप होता था लेकिन मेकअप रूम के साइड से ही एक सुरंग बनी थी जो सीक्रेट रूम तक जाती थी जिसमें 17 बार गर्ल्स को रखा गया था। पुलिस को यह जानकारी मिली कि यहां पर 15 लड़कियों को बंधक बनाया गया है लेकिन पुलिस जब आई तो वह पूरे दिन छानबीन करती रही और करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा। एक एनजीओ और पुलिस की समाजसेवा शाखा को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि यहां पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन हो रहा है और यहां पर रात भर गाने चलते हैं।

इन पार्टियों में लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। इस शिकायत के चलते शनिवार रात को पुलिस ने 15 घंटे तक छानबीन की लेकिन उनके हाथ सफलता नहीं लगी। इतना ही नहीं वहां पर रह रहे कर्मचारियों से भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन सभी कर्मचारियों ने मना कर दिया कि यहां पर तो कोई भी लड़की नहीं छुपाई गई है। जब सुबह हुई तो समाज सेवा शाखा के डीसीपी मौके पर आए और उन्होंने एक संदिग्ध बाथरूम में लगा शीशा देखा। इस शीशे को मजदूर बुलाकर हथौड़े से तुड़वाया गया तो इसके पीछे से एक दरवाजा निकला।

यह दरवाजा रिमोट कंट्रोल से चलता था। बता दें कि जैसे ही वह दरवाजा खुला तो उसमें से 17 लड़कियों को बाहर निकाला गया और इस सीक्रेट रूम का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल के लिए उस जगह से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की पूछताछ चल रही है।