दुनिया में चौथे अमीर आदमी की Position पर बरकरार अडानी, अंबानी लिस्ट से बाहर- जानिए कितनी है संपत्ति

डेस्क : अब फिर से अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में इजाफा देखा गया है। इस इजाफे के बाद अडानी अब भी दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी की जगह पर अडिग हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) द्वारा जारी रिपोर्ट के हिसाब से गौतम अडानी की संपत्ति 124 बिलियन डॉलर का इजाफा देखा गया। अडानी के अलावा भारत के दूसरे सबसे आदमी, यानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 92.2 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। हालांकि मुकेश अंबानी टॉप 10 की लिस्ट से बहुत समय पहली ही बाहर हो गए थे। मुकेश अंबानी विश्व के अमीरों में 11वें स्थान पर बने हुए हैं.

1 दिन में इतनी बढ़ी अडानी की संपति अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की संपत्ति में 1 दिन में 5.20 बिलियन डॉलर का उछाल देखा गया। बता दें 31 जुलाई को उनकी सम्पत्त 118 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड हुई थी, वहीं अगस्त के दस्तक देते देते उनकी संपति में 12 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड की गई। वहीं रिलायंस ग्रुप की बात करें तो कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति में बीते एक दिन में 2.63 बिलियन डॉलर का ही इजाफा देखा गया। अंबानी की संपति 89.6 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड की गई थी, जिसमे 2.63 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ।

एलन मस्क टॉप 1 पर बरकरार दुनिया के सबसे अमीर आदमी के रैंक पर अभी भी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का कब्जा है। वैसे तो उनकी संपति में कोई इजाफा नहीं देखी गई। पर उनकी संपति 260 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड की गई। आखिरी बार मस्क की संपति में बदलाव 28 जुलाई को दर्ज किया गया था। जहां उनकी संपत्ति 248 बिलियन डॉलर रिकॉर्ड की गई थी। जिसके बाद से लेकर अब तक उनकी संपत्ति भले स्थिर है पर वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। आपको बता दें विश्व के अमीरों में एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 159 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ दूसरे रैंक पर हैं। वहीं जबकि LVMH के सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट 148 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ तीसरी पायदान पर हैं। पांचवे पायदान पर 117 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ बिल गेट्स मौजूद हैं।