एक्ट्रैस कंगना रनौत का ट्विटर हैंडल हुआ परमानेंट ससपेंड, जानिए किस पोस्ट पर लिया गया एक्शन

डेस्क : कंगना रनौत बीते दिनों इंटरनेट पर मौजूद ट्रोलर्स का शिकार हो रही थी। वह बीते वर्ष भी सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। अपनी फिल्मों के चलते भी वह न्यूज़ में आती रहती हैं इसी बीच अब एक ऐसी खबर रही है जो चर्चा का विषय बनी हुई है। वह इंटरनेट पर अक्सर ही पी एम मोदी और भाजपा का सपोर्ट करती हैं। बंगाल के इलेक्शन पर उन्होंने गलत प्रक्रिया दी जिसके चलते उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करना पड़ गया। बता दें की बंगाल में भाजपा बुरी तरह हार चुकी है और इस हार के बाद मौजूदा पार्टी TMC के कुछ लोग हिंसा कर रहे हैं।

कंगना रनौत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक गलत खबर का समर्थन किया, जिसमें बताया जा रहा था की TMC के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की 2 महिला कार्यकर्ताओं का बलात्कार किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में ममता बनर्जी को ताड़का बता दिया था। बता दें की उनका अकाउंट परमानेंट ससपेंड हो गया है। इससे पहले उन्होंने अपनी कुछ बातें ऑक्सीजन के ऊपर बोली थी। बंगाल के इलेक्शन होने के बाद से उनके ट्विटर पर एक के बाद एक ट्वीट आने लगे थे। वह TMC के खिलाफ काफी हिंसक पोस्ट करती पाई गई थी, जिसके चलते अब उनका ट्विटर हैंडल पूरी तरह से ससपेंड हो चुका है।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा की हमें और बड़ी गुंडई दिखाने की जरूरत है। प्लीज अपना विराट रूप दिखाइए जिस तरह से आप सन 2000 में करते थे #presidentruleinbengal