डेस्क : मध्यप्रदेश सरकार का महिलाओं के लिए एक फैसला सामने आया है। सुनके थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है, परंतु सरकार ने यह निर्णय ले लिया है। दरअसल राज्य में महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकान खोलने का फैसला लिया गया है। इस दुकान में केवल महिलाएं मदिरा खरीद सकेंगी। जहां रंग-विरंग की अंग्रेजी शराब उपलब्ध होगी।
मालूम हो कि अगले वर्ष अप्रेल के महीने तक इसे लागू भी किया जाएगा। इसको लेकर इन दिनों मध्यप्रदेश सरकार चर्चाओं में बनी हुई है।जी हां अब मध्यप्रदेश में महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान की व्यवस्था की जाएगी। कई लोग तो इसे महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना भी कह रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुरू में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों में एक-एक दुकानें खोली जाने वाली है। कहा जा रहा है कि इन दुकानों में मदिराओं की वह सभी ब्रैंड्स उपलब्ध किये जाएंगे, जो महिलाएं को पसंद होती है।
दरअसल यह मेट्रो शहरों का कल्चर है उन शहरों से शराब की दुकान या बार में औरतों की खासा भीड़ भी देखी जाती है। यहां शराब की वह ब्रैंड भी मिलेंगे। जो राज्य में रजिस्टर्ड भी नहीं होंगे। बतादें कि दुकानों मॉल्स और ऐसी जगहों पर खुलेगी, इन जगहों से महिलाएं बिना कठिनाई के शराब खरीद सकें।