सतर्क रहें! “कौन बनेगा करोड़पति” के नाम पर 922 लोगों से 87 करोड़ की ठगी, जानिए – आप कैसे बच सकते हैं से..

डेस्क : मुंबई में रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर आनलाइन लॉटरी के जरिए मुंबई में कुल 922 लोगों के साथ करीब 87 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। इस ठगी के मामले की जांच में मुंबई की साइबर क्राइम सेल की टीम ने पिछले तीन दिनों से बिहार के अलग अलग जिलों में छापेमारी कर रही है। दो दिनों से मुंबई की साइबर क्राइम सेल के इंस्पेक्टर सहित 4 सदस्यीय टीम पटना के कंकड़बाग, पत्रकारनगर, कदमकुआं, रामकृष्णानगर में भी छापेमारी कर रही है।

ठगी की रकम को ATM से निकासी का काम करते थे : इस ठगी के मामले में शुक्रवार को कंकड़बाग से आरोपी जुबैर को गिरफ्तार की थी। पूछताछ के बाद चार अन्य नाम भी सामने आए हैं। जो गिरोह में शामिल है और ठगी की रकम को ATM से निकासी का काम करते थे। शनिवार को मुंबई पुलिस जुबैर की निशानदेही पर कुल 4 जगह पर छापेमारी की। एक अन्य अभियुक्त को भी हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से शादी के नाम पर की ठगी : यह गिरोह KBC के साथ ही एक मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से शादी करने का प्रस्ताव देकर भी ठगी कर चुका है। इन लोगों ने ठगी के लिए अन्य तरीकों को भी अपनाया हैं। छानबीन में यह पता चला कि इस गिरोह में राजस्थान, बिहार सहित दो अन्य राज्य के ठग भी शामिल है।

इस मामले में मुंबई पुलिस करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। छानबीन में यह बातें भी सामने आई कि ठगी की रकम निकालने और ट्रांसफर करने के लिए बिहार की राजधानी पटना के कुछ एकाउंट में भेजा गया था। साथ ही पटना में ही कई ATM से निकासी भी हुई थी। उसी के आधार पर मुंबई साइबर क्राइम सेल की टीम ने पटना में छापेमारी कर रही है।