इस LIC पालिसी से मिल रहे हैं पूरे 63 लाख रूपए, करना होगा सिर्फ 1300 रूपये का निवेश

डेस्क : मुश्किल वक्त में जो काम आता है उसकी लोग अक्सर तलाश करते हैं, ऐसे में लोगों के लिए एलआईसी पॉलिसी एक ऐसा निवेश विकल्प है जिसके तहत वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कायम रख सकते हैं। आज आपको हम ऐसे ही एक एल.आई.सी पॉलिसी के बारे में बताने वाले हैं जिसके अंदर आप एक छोटे से निवेश करके बड़ी धनराशि प्राप्त कर सकते हैं बता दें कि आपको 1302 के आसान निवेश पर 63 लाख रुपए प्राप्त हो सकते हैं। इस एलआईसी पॉलिसी यानी कि जीवन बीमा का नाम है एलआईसी जीवन उमंग।

उम्र सीमा की बात की जाए तो इसमें 3 महीने के शिशु से लेकर 55 वर्ष तक का व्यक्ति लाभ उठा सकता है। इस पालिसी की खास बात यह है कि अगर प्रीमियम खत्म होने के भीतर ही सारी किस्त चुका दी जाती है तो बीमा करवाने वाले व्यक्ति को न्यूनतम राशि मिल जाती है। इस एलआईसी पॉलिसी का फायदा उठाने के लिए आपको हर महीने 1302 रूपए जमा करने होंगे। अगर आप ऐसा पूरे साल करेंगे तो आपके पास 15624 रूपए जमा हो जाएंगे। इसके बाद पालिसी को 30 साल के लिए जमा करेंगे तो यह राशि 4,68,720 रूपए बन जाएगी और फिर जब 31 साल शुरू होगा तो आपको 40,000 रूपए वापस मिलेंगे। इसी तरीके से अगर हम आगे बढ़ते रहें और 100 साल का हिसाब लगाएं तो बीमा युक्त व्यक्ति को इसका 70 गुना लाभ प्राप्त होगा, जिसके तहत 40000 की धनराशि 28,00,000 रुपए बन जाएगी। इस पॉलिसी में पॉलिसी धारक को 100 साल की सुरक्षा मिलती है, वही किसी व्यक्ति की उम्र 101 साल हो जाती है तो यह धनराशि 62.95 लाख बन जाती है।

इस पॉलिसी के अनेकों फायदे हैं, जिसमें से कुछ प्रमुख फायदे हम आपको यहां बता रहे हैं। इस पॉलिसी में 100 साल का कवर मिलता है, अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पूरी धनराशि दी जाती है। 3 महीने के बच्चे से लेकर 55 साल तक के व्यक्ति को इस पॉलिसी का लाभ मिलता है। प्रीमियम खत्म होने के अंदर सारी किस्त भर देने पर गारंटी के साथ न्यूनतम धनराशि पॉलिसी धारक को मिलती है। हर साल 8% का रिटर्न दिया जाता है। इस पॉलिसी के तहत प्रीमियम राशि 25000 है जो इसके गुणों में तय की गई है जैसे कि पॉलिसी धारक 15 वर्ष, 20 वर्ष, 25 वर्ष और 30 वर्ष का विकल्प चुन सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी इंश्योरेंस प्लान को चेक कर सकते हैं। जब आप इंश्योरेंस प्लान पर जाएंगे तो आपको एलआईसी जीवन उमंग -जीवन बीमा नजर आएगा,जहां पर आप पॉलिसी से जुड़े सभी नियम पढ़ सकते हैं।