डेस्क : आज परिवार दिवस है। आज हम आप लोगों को एक ऐसे परिवार से परिचित करवाएंगे। जो बेहद ही रोचक मंद है। आजकल के बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई चाहता है कि उसका परिवार जितना छोटा हो वह उनका उतनी ही सुख-सुविधाओं के साथ पालन पोषण कर सकता है। लेकिन, दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन पर बड़े परिवार का फितूर सवार होता है। साथ ही कई लोग ऐसे भी है जो बड़े परिवार में रहना, खाना-पीना पसंद करते हैं। बड़ी परिवार के साथ रहना ही उन्हें खुशियां देता है। ऐसे में हम आज आपको दुनिया की सबसे बड़ी भारतीय फैमिली के बारे में बताते हैं। जो बेहद ही खास है।
इस परिवार में कुल 181 सदस्य हैं: आपको बता दें इस परिवार में कुल 181 सदस्य हैं। खास बात यह है, कि यह सभी लोग एक ही घर में एक साथ बेहद हंसी-खुशी रहते हैं। भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मिजोरम के बख्तवांग गांव में रहने वाले इस परिवार के मुखिया डेड जिओना है। यह पूरा परिवार उन्हीं का है, उनकी 39 पत्नियां और 94 बच्चों के साथ 14 बहुएं और 33 पोते-पोतियां है। मौजूदा समय में डेड जिओना की फैमिली चार मंजिल के 100 कमरे वाले घर में रहते हैं। परिवार के यह सभी लोग एक साथ बेहद हंसी-खुशी रहते हैं। अगर, बात इनके खानपान की तो बता दें इस घर में रोजाना 30 किलो चिकन, 60 किलो आलू और 100 किलो चावल बनाए जाते हैं। परिवार के मुखिया की उम्र 66 साल है।
डेड जिओना और शादी करके परिवार बढ़ाना चाहते हैं: 66 साल के डेड जिओना पेशे से एक कारपेंटर है। बकौल जिओना 17 साल की उम्र में उन्होंने जीथिआंगी से पहली शादी की थी। इसके बाद वे लगातार 39 शादियां करते हुए अपने परिवार को बढ़ाते गए। 66 साल के डेड जिओना का कहना है कि वह अभी और शादियां करना चाहते हैं। उन्हें परिवार की बढ़ती संख्या के साथ खुशी मिलती है। बता दें बताने डेड जिओना का परिवार दुनिया भर में सबसे बड़े भारतीय परिवार के तौर पर जाना जाता है।