महज 250 रुपए थी सुशांत सिंह की पहली कमाई, खूब किया संघर्ष और बने स्टार, चांद पर भी खरीदा था प्लॉट..

Sushant Singh Rajput : सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया से गए हुए 2.5 वर्ष का समय हो चला है लेकिन आज भी सुशांत अपने फैंस की यादों में और अपने बेहतरीन अभिनय को लेकर हम सभी के दिलों में जिंदा है, प्रतिभावान कलाकार के देश की जानी-मानी हस्तियों को भी अखर सा गया। आज भी उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नही पाई है।

इतनी थी पहली कमाई : सुशांत सिंह राजपूत ने फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है, उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बताया था कि अपने स्ट्रगल के दिनों में वो 6 लोग के साथ एक रूम शेयर करते थे, उस समय उन्हें एक प्ले के लिए 250 रुपये मिलते थे।

पवित्र रिश्ता से मिली पहचान : सुशांत सिंह राजपूत को थियेटर करता देख बालाजी टेलीफिल्म ने उन्हें कास्ट किया. सुशांत का पहला टीवी शो किस देश मे है मेरा दिल था, लेकिन उन्हें घर घर पहचान एकता कपूर के टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली इसके बाद सुशांत को फिल्मों के ऑफर आने लगे। सुशांत सिंह राजपूत ने छिछोरे, व्योमकेश बक्शी, काई पो छे जैसी फिल्में भी की जिनमे काई पो छे उनकी डेब्यू फिल्म थी।