अजब गजब! 24 साल की लड़की को हुआ 85 साल के बुड्ढे से प्यार, Love Story जान माथा पिट लेंगे आप!

न्यूज डेस्क: आपने एक कहावत कई बार सुना होगा कि प्यार अंधा होता है। इसका एक सटीक उदाहरण हमारे बीच है। आज हम आपको एक ऐसे प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें प्रेमिका की उम्र 24 साल है और प्रेमी 85 साला है। अब इसे जान आप अजब प्रेम की गजब कहानी कह सकते हैं या फिर अपने हिसाब से प्रेम को परिभाषित कर सकते हैं। इस 24 साल की लड़की को 85 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

दिल्ली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस लड़की का नाम मिरेकल पोग है। मिरेकल अमेरिका के मिसिसिपी की रहने वाली है। मिरेकल साल 2019 में पहली बार चार्ल्स पोग से मिली। इसके बाद दोनों का मिलना जुलना बढ़ता गया। कुछ समय बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। यह सिलसिला कुछ दिनों तक रहा। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर लिया।

मिरेकल के पिता इस शादी को लेकर बिल्कुल भी सहमत नहीं थे। जिन्हे मानने में काफी समय लग गया। हालांकि कि मिरेकल अपने प्यार को लेकर क्लियर थी। मिरेकल कहती हैं कि चार्ल्स यदि 100 साल के भी होते फिर भी मैं शादी कर लेती। इस प्रेम कहानी के बारे में जैसे ही खबर सामने आई सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आज पूरा दुनिया मिरेकल और चार्ल्स के प्रेम कहानी को रुचि से पढ़ रहे हैं।