बिहारी ब्रेन का कमाल- 16 वर्षीय राजा राम ने कबाड़ से बना दी Electric Bike, कमाल का देता है माइलेज..

न्यूज़ डेस्क: बिहार के भागलपुर जिले के सलेमपुर गांव का रहने वाला राजाराम इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। राजाराम ने कबाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाने के साथ ही जवानों को लैंडमाइंस से बचाने के लिए एक जूता भी बनाया है, जिसे पहनकर जवान लैंडमाइंस से बच सकेंगे। राजाराम अपने बनाए जूतों को लेकर दावा कर रहे हैं कि अगर यह जूता पहने सेना के जवान का पेड़ लैंडमाइंस पर पड़ा तो धमाका नहीं होगा। यदि कोई आतंकवादी उन्हीं बारूदी सुरंगों पर पैर रखता है, तो वह ब्लास्ट हो जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

राजा राम ने कहा कि मैंने अपना बनाया हुआ जूता पहनकर लैंडमाइंस पर पैर रखा था, इसलिए धमाका नहीं हुआ। जबकि दूसरे व्यक्ति का पैर रखने पर ब्लास्ट कर गया क्योंकि उसने दूसरा जूता पहन रखा था। उधर, राजा राम ने कहा कि वह शोध द्वारा बनाए गए जूते के उपकरण की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इस डिवाइस को बनाने में 5 महीने की मेहनत के बाद करीब 2 हजार रुपए खर्च किए गए हैं। अगर सरकार मेरी आर्थिक मदद करती है तो मैं रिसर्च करूंगा और इससे भी बेहतर डिवाइस बनाऊंगा।

राजा राम ने बनाई इलेक्ट्रिक बाइक : इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानकारी देते हुए राजा राम ने बताया कि इसे बनाने में महज 15 हजार रुपए का खर्च आया है। 2 घंटे चार्ज करने के बाद 50 किलोमीटर तक का सफर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मेरे गांव में 50 किमी के दायरे में कोई अच्छी सड़क नहीं है। इस वजह से ट्रैफिक की काफी समस्या होती है। मजदूरों को काम पर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने मजदूरों के लिए एक इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है। ज्यादा महंगा न होने की वजह से मजदूर बिना पेट्रोल की चिंता के इस बाइक को लेकर सफर कर सकेंगे।