15910 लालगढ-डिब्रुगढ अवध असम एक्सप्रेस का टाइम टेबल बदला – यात्रा करने से पहले जान ले नया समय सारणी..

डेस्क : बिहार -यूपी के रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर निकल कर सामने आई है। अगर आप भी हाल के दिनों में डिब्रूगढ़ से लालगढ़ की ओर ट्रेन यात्रा पर निकल रहे हैं। तो ये खबर आपके बड़े काम की है। दरअसल, उत्‍तर पश्‍च‍िम रेलवे के गोण्डा जं. स्टेशन (Gonda Junction Station) पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी कार्य के चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है।

रद्द रेलसेवाये (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 15269, मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस 2 जून तक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 15270, अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 4 जून तक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी एक्सप्रेस 4 जून तक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 19602, न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 6 जून तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवायें व मार्ग परिवर्तित रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

ट्रेन संख्या 19409, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 21.05.22, 26.05.22, 28.05.22, 02.06.22, 04.06.22 को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग होकर वाया ऐशबाग होकर गोमती नगर (लखनऊ) स्टेशन तक संचालित होगी

ट्रेन संख्या 19410, गोरखपुर-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 23.05.22, 28.05.22, 30.05.22, 04.06.22, 06.06.22 को गोरखपुर के स्थान पर गोमती नगर (लखनऊ) स्टेशन से प्रस्थान करेगी। साथ ही परिवर्तित मार्ग वाया ऐशबाग होकर संचालित होगी.

रीशड्यूल रेलसेवायें

ट्रेन संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ रेलसेवा दिनांक 07.06.22 को लालगढ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12555, गोरखपुर-हिसार रेलसेवा दिनांक 08.06.22 को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से 04 घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।