न्यूज डेस्क: इस बढ़ती महंगाई के बीच आदमी एक शादी और दो बच्चों में इतना उलझ जाता है कि उनके पास अन्य खर्च के लिए पैसे ही नहीं बच पाते। लेकिन एक ऐसे व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है जिसने 12 शादियां की। इन 12 पत्नियों में 102 बेटे- बेटियां और 568 पोते और पोतियां हैं। हम युगांडा के किसान मूसा हसाह्या की बात कर रहे हैं। मूसा की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग हैरान रह गए। अब मूसा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह अपने बढ़ते परिवार को यहीं रोकना चाहते हैं।
मूसा 67 साल के हैं। वे मुश्किल से गुज़ारा कर रहे हैं। मूसा का और उनका परिवार युगांडा के लुसाका में रहता है, जहां बहुविवाह कानूनी है। हालाँकि, हाल ही में, उनकी खराब आर्थिक स्थिति के कारण, मूसा की 2 पत्नियों ने उन्हें छोड़ दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतनी शादियां करने के बारे में पूछे जाने पर मूसा ने कहा कि एक आदमी सिर्फ एक बीवी से खुश नहीं रह सकता। उसकी सभी पत्नियां एक ही घर में रहती हैं ताकि वह उन पर नजर रख सके। मूसा ने बताया कि- जीवन यापन की बढ़ती लागत के कारण पिछले कुछ सालों में मेरी आमदनी घटती चली गई। मेरा परिवार बड़ा और बड़ा होता रहा। क्योंकि मैंने एक के बाद एक महिलाओं से शादी की।
67 साल के मूसा ने स्कूल छोड़ने के बाद 1971 में 16 साल की उम्र में अपनी पहली पत्नी हनीफा से शादी की। दो साल बाद वह पिता बने जब उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। मूसा अधिक से अधिक स्त्रियों से विवाह करता रहा क्योंकि उन दिनों उसकी आय अच्छी थी।
मूसा का सबसे बड़ा बच्चा अपनी सबसे छोटी सौतेली माँ से 21 साल बड़ा है और मूसा का सबसे छोटा बेटा 6 साल का है। वे सब मूसा के साथ खेत में रहते हैं। उनका कहना है कि परिवार इतना बड़ा है कि उन्हें सभी का नाम तक याद नहीं रहता।