डेस्क : आजकल सोशल मीडिया पर तरह तरह की चीज़े शेयर होते रहते हैं। इसके ज़रिए कौन कब फेमस हो जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लोग रातों रात स्टार बन जाते हैं। हर दिन कुछ न कुछ अलग अलग चीज़े वायरल होती रहती हैं। ऐसा ही एक वीडियो अभी ख़ूब वायरल हो रहा है जिसमें रेलवे स्टेशन पर एक महिला बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
महिला का डांस इतना जबरदस्त है कि लोग ट्रेन से उतर कर उसके पास देख रहे हैं। बताया जाता है कि इसके चलते कई लोगों की ट्रेन भी छूट गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला को जिंदा है गाने पर धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं पीछे खड़े लड़के भी उनके स्टेप्स को फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं। महिला का याद धांसू डांस सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो महिला गोविंदा के फिल्म के गाने आपके आ जाने से का डांस करते हुए दिख रही हैं। नवसारी पहने महिला रेलवे स्टेशन पर डांस करने लगती है। महिला ने अपने सर पर पल्लू भी रखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कभी गोविंदा के स्टेप्स को फॉलो कर रही है तो कभी गिटार स्टेप्स फॉलो कर रही है। महिला ने इतने कमाल का डांस किया है कि लोग ट्रेन से उतरकर उसका डांस देखने लगते हैं।
स्टेशन पर खड़े कई लोग महिला के डांस स्टेप्स को कॉपी करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के एक पेज @mehnanitu ने शेयर किया है। इसकी सबसे मजेदार बात यह है कि महिला बिना किसी शर्म और हिचकिचाहट के रेलवे स्टेशन पर डांस कर रही है। इतना ही नहीं वह अपने डांस को पूरी मस्ती के साथ एंजॉय भी कर रही है। वीडियो को देखने पर लोगों के चेहरे पर स्माइल आना लाजमी है। यह वीडियो यह भी संदेश देता है कि लाइफ को पूरा एंजॉय करके जीना चाहिए।