धारावाहिकों को डेली सोप क्यों कहा जाता है, कहीं साबुन से कोई कनेक्शन तो नहीं- जानिए

डेस्क : रोजाना टीवी पर आने वाले धारावाहिकों को डेली शोप भी कहा जाता है। लेकिन अभी आप में जाने की कोशिश की है कि इसे डेली सोप क्यों कहते हैं? दरअसल, इसका कनेक्शन यूरोप से हैं। 19 वी शताब्दी के अंत में काम की तलाश में यूरोप के लोग अमेरिका पहुंचने लगे और यूरोप का मौसम सबसे ज्यादा सर्द माना जाता रहा है।

अमेरिका पहुंचने वाले प्रवासी यूरोपियन में नहाने की आदत कम थी। यह बात अमेरिकी लोगों को पसंद नहीं थी। डेली सोप शब्द की नींव यहीं से पड़ी। आइए अब टीवी धारावाहिकों से इसका जुड़ाव होने की कहानी को जानते हैं-यूरोप के लोगों को साफ सफाई का पाठ पढ़ाने के लिए अमेरिकन को काफी मेहनत करनी पड़ी। देश में उनके लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिससे वह खुद को साफ सुथरा रखें। न्यूयॉर्क में सार्वजनिक स्नानागार बनाए गए। कई कंपनियों के साथ मिलकर अभियान चलाया गया। हालांकि, केवल उपायों से बात नहीं बनी। तब रेडियो का सहारा लिया गया।बीसवीं सदी में रेडियो की लोकप्रियता पढ़ने के दौर में ऐसे सीरीज रिलीज की गई।

जिसमें साफ सफाई के कायदे सिखाए गए। इन प्रोग्राम्स में साबुन का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा था। धीरे-धीरे अपना फायदा देखते हुए ऐसे अभियान के लिए साबुन बनाने वाले कंपनियां फंडिंग करने लगी। प्रोक्टर एंड गैंबल जैसी कंपनियां भी इसमें शामिल थीं। ऐसे कार्यक्रमों को धीरे – धीरे डेली सोप कहा जाने लगा।टीवी के शुरुआती दौर में रोज ऐसे कार्यक्रम दिखाए गए, जिससे प्रवासी यूरोपियों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके। बाद में इनकी जगह धारावाहिकों ने ले ली। लेकिन डेली सोप इन्हें भी कहा जाने लगा। धीरे-धीरे यह शब्द दुनिया में प्रसिद्ध हो गया और फिर धारावाहिकों को डेली सोप का नाम दे दिया गया।डेली सोप का टर्म भारत में भी काफी पॉपुलर रहा है। भारतीय टेलीविजन के धारावाहिकों को एक नई दिशा देने के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स की मैनेजिंग डायरेक्टर एकता कपूर को डेली सोप क्वीन के नाम से जाना जाता है। इनके धारावाहिक पाकिस्तान में भी काफी पॉपुलर रहे हैं।