क्यों Falguni Pathak हमेशा से लड़कों के गेटअप में रहना करती हैं पसंद – जैकेट टीशर्ट के अलावा नहीं सुहाता और कुछ

डेस्क : सोशल मीडिया से लोगों के बीच फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच अनबन चर्चा में आ चुकी है। लोगों ने इस बीच फाल्गुनी के पुराने गाने सुनने शुरू कर दिए हैं। बीते एक हफ्ते के अंदर यूट्यूब पर फाल्गुनी के गानों पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं। वहीं कई लोग फाल्गुनी पाठक की निजी जिंदगी के बारे में भी सर्च कर रहे हैं। आईए जानते हैं फाल्गुनी के जीवन से जुड़े कुछ फैक्ट्स।

डांडिया क्वीन के नाम से फाल्गुनी पाठक को जाना जाता है। खार में गुजराती परिवार में वह पैदा हुईं। बचपन से ही उन्हें गाने का शौक था। उनमें यह शौक रेडियो में गाने सुनकर जागा था। बताते हैं कि फाल्गुनी ने 9 साल की उम्र में 15 अगस्त के मौके पर स्टेज परफॉर्मेंस दिया था और उनके पिता इस पर काफी नाराज हुए थे।

स्टेज पर फाल्गुनी ने लैला मैं लैला गाना गाया था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फाल्गुनी के पिता को जब पता चला तो उन्होंने शायद उनकी पिटाई भी की थी। मां फाल्गुनी के शौक का सपोर्ट करती थीं। उन्होंने गुजराती फोल्क गाने अपनी मां से ही सीखे और इसके बाद वह नवरात्र के इवेंट्स में कोरस के तौर पर गाने लगीं।

फाल्गुनी पाठक बेहद क्यूट दिखती हैं। लोगों ने हमेशा उनके बाल बॉयकट ही देखे हैं। वह केवल लड़कों के गेटअप में रहती हैं और इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि फाल्गुनी से पहले उनकी 4 बहनें थीं। तब मां-बाप को लड़का होने की चाहत थी, लेकिन फिर बेटी हो गई। रिपोर्ट्स बताती हैं कि फाल्गुनी की बहनें लड़के जैसा तैयार करके उन्हें रखती थीं।

इंस्टा पर फाल्गुनी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके बाल थोड़े से बड़े दिख रहे हैं। पिक्चर में साथ में उनके फ्रेंड्स भी हैं। इस फोटो में लोग फाल्गुनी को पहचान नहीं पा रहे। कानों तक उनके बाल लंबे हैं और वह फ्रॉक जैसा कुछ पहने हैं। इस पर उनके कई करीबी लोगों ने कमेंट्स किए हैं कि इस लुक में वह क्यूट लग रही हैं। साथ ही याद किया कि स्कूल के दिनों में वह लड़की वाले कपड़े मजबूरी में ही पहनती थीं।

फाल्गुनी पाठक की उम्र 58 साल है और अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। उनका पहला ऐल्बम 1998 में याद पिया की आने लगी आया, जिसके बाद लोगों के बीच वह काफी पॉप्युलर हुईं। आज भी उनके गाने लोगों के दिलों में बसते हैं।