Animal Film Release Date : रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म एनीमल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दे की रणबीर के फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दे की पहले यह फिल्म 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी।
मगर, किसी कारणवश इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दी गई है। खबरों की माने तो अब यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज की जायेगी। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स ने एनीमल का टीजर विडियो 28 सितंबर यानी की रणबीर के जन्मदिन पर रिलीज करने का फैसला लिया है।
रणबीर के जन्मदिन पर होगा टीजर रिलीज?
आपको बता दे की फिल्म के मेकर्स ने एनीमल के टीजर विडियो को 28 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया है। 28 अगस्त को रणबीर कपूर का बर्थडे है। संभावना है की रणबीर के जन्मदिन पर एनीमल का टीजर रिलीज किया जाएगा।
यदि ऐसा होता है तो उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा तौफ़ा होगा। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में एक अलग तरह का उत्साह है। आपको बता दे की इस फिल्म में रणबीर अपने अब तक निभाए गए किरदारों से बिल्कुल अलग दिखाई देंगे।
एनीमल में नजर आएगी रणबीर और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी
रणबीर कपूर की फिल्म एनीमल साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। आपको बता दे की इस फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर अपने टिपिकल लवर बॉय अवतार से हटकर राउडी लुक में नजर आने वाले हैं।
आपको बता दे की पहले इस फिल्म में परिणीती और रणबीर को जोड़ी बनने वाली थीं। मगर ऐसा नहीं हुआ। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट अब रश्मिका दिखाई देने वाली है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर और रश्मिका की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती है।