Vivek Agnihotri का छलका दर्द, बोले- ‘कोई नहीं करता मेरी फिल्मों को सपोर्ट….’

Vivek Agnihotri : द कश्मीर फाइल्स और केरला स्टोरी के बाद अब फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री Vivek Agnihotri द वैक्सीन वॉर लेकर आ रहे हैं। इस कहानी में कोविड महामारी के दौरान वैक्सीन बनाने के लिए  वैज्ञानिकों के संघर्ष को दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही इस फिल्म में कोविड के दौरान हुए देश में हुए बड़े जान हानी को भी बाताया जाएगा। विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी अहम किरदार में होंगे।   

आपको बता दे की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और जल्द ही ये फिल्म भी दर्शकों के लियए सिनेमाघरों में आने वाली है।  इस फिल्म से पहले भी विवेक अग्निहोत्री Vivek Agnihotri देश में हुई सच्ची घटनाओ पर आधारित फिल्मों को दर्शकों के सामने ला चुके हैं।

और जिस तरीके से उन्होंने फिल्म में उन घटनाओ को दिखाया हैं, उसके बाद लोगों ने इन्हे खूब पसंद किया था। कश्मीर फाइल और केरला स्टोरी में दिखाई गई सच्चाई के बाद अब फैंस वैक्सीन वॉर देखने के लियए भी काफी उत्साहित हैं।   ऐसे में ट्रेलर के लॉन्च के समय विवेक ने अपनी फिल्मों पर खुल कर मीडिया से बात की।

यहां विवेक Vivek Agnihotri ने बताया की उनकी फिल्म को बॉलीवुड की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिलता हैं। न की कोई उनकी फिल्म के लिए पैसा लगाने को तैयार होता है, और न ही कोई उनकी फिल्म को किसी लिस्ट में रखा जाता हैं।  विवेक ने बताया की उन्होंने कश्मीर फाइल से जो भी पैसा कमाया हैं उसे उन्होंने वैक्सीन वॉर बनाने में लगा दिया हैं।

उनकी सभी जमा पूंजी उन्होंने इस फिल्म में लगा दी है, जिसके बाद अब वे दिवालिया हो गए है। क्योंकि कोई भी उनकी इस फिल्म में पैसा लगाने को तैयार नहीं था। ऐसे में अब विवेक की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं ये तो फिल्म के परदे पर आने के बाद ही पता चलेगा, आपको बता दे की फिल्म  28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।