दिशा से नहीं इस हसीना से जुड़े हैं टाइगर श्रॉफ के दिल के तार, जानें कौन है टाइगर की नई गर्लफ्रेंड

डेस्क : दिशा से नहीं इस हसीना से जुड़े हैं टाइगर श्रॉफ के दिल के तार, जानें कौन है टाइगर की नई गर्लफ्रेंडबॉलीवुड के गॉसिप गलियारे में इस समय टाइगर श्रॉफ सबसे ऊपर चल रहे हैं। बीते दिनों ही उनकी और अभिनेत्री दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबर आई थी। जिसके बाद उनके लव लाइफ को लेकर ताज़ा अपडेट आया है। दरअसल, टाइगर और दिशा के ब्रेकअप के बाद ये अटकलें लगाईं जा रही हैं कि टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं आकांक्षा शर्मा?वैसे तो आकांक्षा शर्मा कई डांस वीडियो में नजर आईं हैं। पर हाल ही में वो टाइगर श्रॉफ के साथ ‘कैसेनोवा’ और ‘आई एम ए डिस्को डांसर 2.0’ म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थीं। आकांक्षा कई म्यूजिक वीडियो में नजर आईं हैं। जिसमें बादशाह का हिट पार्टी सॉन्ग जुगनू भी शामिल है। बता दें आकांक्षा ने इंडस्ट्री में बतौर मॉडल एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साउथ इंडस्ट्री में भी आकांक्षा बेहद एक्टिव रहीं हैं और उनका म्यूजिक वीडियो आ चुका है। इन्हें महेश बाबू और वरुण धवन जैसे एक्टर्स के साथ कई एड फिल्म में देखा गया है। साल 2020 में आकांक्षा ने साउथ फिल्म त्रिविक्रम से फिल्मों में डेब्यू किया था। 6 साल से दिशा को डेट कर रहे थे टाइगरटाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिलेशनशिप की खबरें लंबे अरसे से आती रहीं हैं।

मीडिया में आई खबरों की माने तो एक्टर्स पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब दोनों का इस साल के शुरुआत में ही ब्रेकअप हो गया। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में 1 साल से उतार-चढ़ाव आ रहे थे। हालांकि पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हुए कि दोनों ने रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। मालूम हो इन दोनों को सबसे पहले बेफिक्रा गाने में नजर आए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों की फिल्म बागी 2 रिलीज हुई थी। फिर दिशा, टाइगर की फिल्म बागी 3 के गाने में भी नजर आई थीं।