डेस्क : टीवी की दुनिया में रिश्ते बनते बिगड़ते रहना आम बात है। आए दिन ब्रेकअप की खबरें आती रहती हैं। छोटे पर्दे के कई सितारे प्यार के मामले में बड़े बदनसीब रहे हैं। इनमें कई सितारे ऐसे हैं जो ब्रेकअप के बाद खतरनाक डिप्रेशन का शिकार हो चुके थे। जिसमें कि श्वेता तिवारी, काम्या पंजाबी, रूबीना दिलाईक, अदा खान, अनुषा दांडेकर, चारू आसोपा, दिव्यंका त्रिपाठी, सना खान आदि जैसी जानी मानी टीवी एक्ट्रेस का नाम शामिल है।
श्वेता तिवारी- काफी खूबसूरत और एक उम्दा कलाकार हैं, जिन्हें हर कोई जानता है। लेकिन प्यार के मामले में इनके किस्मत कुछ खास अच्छी नहीं रही है। श्वेता ने पहले राजा चौधरी के साथ शादी की थी। जिसके बाद उनका तलाक हो गया। अब श्वेता तिवारी के दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ भी कुछ अच्छी जम नहीं रही। एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि राजा चौधरी के जाने के बाद उनकी जिंदगी में काफी बुरा दौर शुरू हो गया था। वह इतनी परेशान हो गई थी कि अपने काम पर फोकस नहीं कर पा रही थी।
काम्या पंजाबी – काम्या पंजाबी का करण पटेल के साथ साल 2015 में ब्रेकअप हो गया था। करण ने काम्या को धोखा देते हुए अंकिता भार्गव के साथ शादी कर ली थी। करण से ब्रेकअप हो जाने के बाद काम या डिप्रेशन में चली गई थी। उन्हें खुद को इस डिप्रेशन से बाहर लाने में लगभग ढाई साल का लंबा वक्त लगा था। फिर इसके बाद काम्या पंजाबी ने शलभ डांग के साथ शादी की।
रूबीना दिलाइक – टीवी शो छोटी बहू से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली रुबीना दिलाइक आज टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। बिग बॉस 14 के घर में रुबीना ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने सलमान खान को बताया कि अविनाश सचदेव के साथ हुए ब्रेकअप से वह बुरी तरह टूट गई थी। हालांकि, इसके बाद भी वह एक मजबूत महिला के तौर पर खुद को सामने लेकर आई। इस दौरान उनकी मुलाकात अभिनव शुक्ला से हुई, जिसके बाद उनकी जिंदगी में दोबारा से खुशियों ने दस्तक दी।
अदा ख़ान – एकता कपूर की चर्चित शो नागिन में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अदा ख़ान भी ब्रेक अप का दर्द झेल चुकी हैं। सालों पहले वह टीवी एक्टर अंकित गेरा को डेट कर चुकी है। अदा ने चैट शो जज़्बात में बताया कि इसके बाद प्यार से उनका भरोसा ही उठ गया था।
अनुषा दांडेकर – बिग बॉस 15 मई तेजस्वी के सबसे खास दोस्त करण कुंद्रा को अनुषा दांडेकर डेट कर चुकी है। बीते साल ही अनुषा ने करण कुंद्रा के साथ ब्रेकअप किया। उन्होंने आरोप लगाया था कि करण ने उनको धोखा दिया है। अनुषा ने अपने ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया था।
चारू आसोपा – सुष्मिता सेन की भाभी बनने से पहले TV एक्ट्रेस चारू आसोपा दिल टूटने का सामना कर चुकी है। वह अपनी को-स्टार नीरज मालवीय को डेट कर चुकी है और दोनों शादी भी करने वाले थे। लेकिन शादी से ठीक पहले उनका ब्रेकअप हो गया । चारू यह सदमा सह नहीं पाई और मन को शांत करने के लिए उन्होंने ट्रैवल करना शुरू कर दिया था। इसके अलावा डिप्रेशन से बचने के लिए चारू ने नींद की गोलियां तक लेनी शुरू कर दी थी।
दिव्यंका त्रिपाठी – 8 साल तक टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को दिव्यंका त्रिपाठी ने डेट किया था और अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप से दिव्यंका की हालत काफी खराब हो गई थी। वह यह बात बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी कि शरद मल्होत्रा और उनसे दूर हो चुके हैं। टीवी शो जज्बात में दिव्यंका ने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बातें की। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह किस तरह से डिप्रेशन के साथ जंग लड़ रही थी।
सना खान – सालों पहले टीवी अदाकारा सना खान माल्विन लुईस को डेट कर चुकी हैं। हालांकि, कुछ समय में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। सना ने माल्विन पर धोखा देने का आरोप लगाया था। माल्विन के साथ अपने रिश्ते को बरकरार रखने के लिए सना ने अपनी मां से भी बगावत कर ली थी। लेकिन बाद में अपने ब्रेकअप का गम वह बर्दाश्त नहीं कर पाई। वह कई बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात भी कर चुकी है। जिसमें उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद गहरे डिप्रेशन में चली गई थी।