Horror Movies: ये हैं अब तक की 3 सबसे डरावनी फिल्में, जिसे देखकर मर गए लोग

Horror Movies: बॉलीवुड फिल्मों का एक अलग ही क्रेज है। भारत मे बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की धूम मची रहती है। इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी है जिनकी लोकप्रियता काफी दूर तक फैली है। इस इंडस्ट्री से कई फिल्में ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई है। आज हम आपको ऐसी इंडियन मूवी के बारे में बताने वाले है जिन्हें देखकर थियेटर में लोग मर गए। जी हां! ये घटनाएं सच्ची है। इन फिल्मों को देखकर कोई डर के मारे तो किसी को हृदयघात के कारण मौत हो गयी तो आइए आपको उन तीन फिल्मों के बारे में बताते है।

Bhoot: साल 2003 में रामगोपाल वर्मा की हॉरर फिल्म Bhoot रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म को बॉलीवुड के सबसे डरावनी फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फ़िल्म एक मल्टीस्टारर हॉरर फिल्म है जिसमें मनीषा कोइराला, अजय देवगन, बरखा मदान, जे डी चक्रवर्ती, तनुजा, फरदीन खान, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, रेखा, सीमा विश्वास, विजय राज आदि कलाकार इस फ़िल्म का हिस्सा रहे है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने पहले से ही यह बताया गया था कि इस फ़िल्म को लोग अपने रिस्क पर ही देखे। इस फ़िल्म को देखने के बाद एक व्यक्ति की मौत थियेटर में ही हो गयी।

RangiTaranga: साल 2015 में आयी यह फ़िल्म मिस्ट्री/थ्रिलर जॉनर की फ़िल्म है। यह फ़िल्म भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी। इस फ़िल्म को देखने के बाद एक शख्स की मौत हो गयी। बेंगलुरू का एक इंजीनियर अपने पत्नी के साथ फ़िल्म देखने गया था जहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी।

Raju Gari Gadhi: यह फ़िल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। अब तक इसके दो पार्ट रिलीज हो चुके है। पहला पार्ट काफी कम बजट में था लेकिन इसने खूब कमाई की थी। इस फ़िल्म को देखने वाले 55 साल के एक व्यक्ति को हार्टअटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। फ़िल्म मेकर की तरफ से उसकी फैमिली को 1 लाख रुपये दिए गए।