बॉलीवुड के यह 8 मशहूर सितारें जिन्होंने इंडस्ट्री में आने से पहने बदला अपना नाम, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदला है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बॉलीवुड के उन्हीं सितारों का नाम बताने जा रहे हैं जो अपने असली नाम से नहीं बल्कि बाद में रखे हुए अपने नाम से फेमस हुए हैं। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हैं।

कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी था। कियारा फिल्म इंडस्ट्री में आने की तैयारी में थी। तब तक आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी थी। इस वजह से कियारा ने अपना नाम आलिया से बदलकर कियारा रख लिया।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी एक ज्योतिषी की सलाह पर अश्विनी शेट्टी से बदलकर अपना नाम शिल्पा शेट्टी रख लिया। आज वे पूरी दुनिया में शिल्पा शेट्टी के नाम से मशहूर हैं।

रितिक रोशन

रितिक रोशन लाखों युवाओं के दिल की धड़कन हैं। मगर अभिनेता का असली नाम नागरथ था।

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का नाम इंकलाब श्रीवास्तव रखा गया था। मगर स्कूल के एडमिशन के दौरान उनका नाम बदल दिया गया।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने भी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अपना नाम बदला है। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरीओम भाटिया है।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी अपना नाम बदला है। बता दें कि कैटरीना का नाम कैट टर्कोट्टे था। लोग उनका नाम आसानी से याद रख पाए इसलिए कैटरीना ने अपना नाम बदल लिया।

सलमान खान

सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम खान है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम सलमान खान रख लिया।

सनी देओल

धर्मेंद्र के बड़े बेटे अभिनेता सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। उनका निकनेम सनी है और वे इसी नाम से मशहूर हुए हैं।