OTT पर ट्रेंड कर रही साउथ की ये 5 दमदार फिल्‍में, एक्‍शन, थ्र‍िलर और सस्‍पेंस देख हिल जाएगा दिमाग….

Action, Thriller And Suspense Film : क्राइम- थ्रिलर और सस्पेंस पिछले कुछ समय में दर्शकों का पसंदीदा सब्जेक्ट बनकर निकला है। OTT प्लेटफार्म की लोकप्रियता की इसकी एक वजह है। आज का दर्शक क्राइम- थ्रिलर और सस्पेंस जॉनर वाली सीरीज या फिल्में देखना पसंद कर रहा है इसकी एक और वजह साउथ फिल्मों का पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होना भी हैं। आज हम उन क्राइम- थ्रिलर फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आजकल OTT प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। और इनकी IMDB रेटिंग भी काफी शानदार है।

Nayagan : साल 1987 में आई तमिल फिल्म Nayagan जिसकी IMDB रेटिंग 8.6 है। इस फ़िल्म में कमल हासन ने मुख्य किरदार निभाया हैं। क्राइम थ्रिलर जॉनर पर बनी यह फ़िल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है। इस फ़िल्म को मणिरत्नम ने निर्देशित किया है। भारत में बनी सबसे बेहतर गैंगस्टर अपराध पर बनी फिल्म है जो एकेडमी अवार्ड के लिए गयी थी।

Visaranai : साल 2015 में फ़िल्म Visaranai की IMDB 8.4 रेटिंग हैं। यह फ़िल्म एक उपन्यास से प्रेरित है। इसे 89 वे अकादमी पुरुस्कार के लिए नामित भी किया गया था।

Vikram Vedha: Vikrma Vedha साल 2017 में रिलीज हुई। इस फ़िल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका अदा की हैं। IMDB पर इसकी रेटिंग 8.2 है इसकी लोकप्रियता इतनी हुई कि बॉलीवुड में इसका हिंदी वर्जन रिलीज हुआ।

Ratsasan: यह फ़िल्म साल 2018 में आई थी। इसकी IMDB रेटिंग 8.3 तक कि है। इस फ़िल्म ने अमला पॉल, विष्णु विशाल, काली वेंकट जैसे कलाकार शामिल है। यह एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म है जिसमें हॉरर सीन्स भी है। इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते है।

Viduthalai Part 1: यह फ़िल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी इसकी IMDB रेटिंग 8.3 की है। इसमें विजय सेतुपति, भवानी श्री, गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार शामिल है। इसकी कहानी पुलिस और चरमपंथी संगठन के झडगे की कहानी है। क्रिटिक्स ने इस फ़िल्म को खूब सराहा और बॉक्स आफिस पर भी फ़िल्म कामयाब रही।