राखी सावंत के पति रितेश से जुड़ा राज़ खुला, NRI बिजनसमैन नहीं बल्कि बिग बॉस के सेट पर कैमरे का करते हैं काम

डेस्क : बिगबॉस के दर्शक इस वक्त हैरान परेशान हैं। दरअसल कुछ समय पहले ही राखी सावंत के पति की बिगबॉस में एंट्री हुई थी। दरअसल राखी सावंत की शादी 2019 में हुई थी लेकिन आज तक किसी ने उनके पति की तस्वीर नहीं देखी थी।

Image Source: Bigg Boss 15 Social media page a

हाल ही में बिगबॉस 15 में जैसे ही राखी के पति ने एंट्री मारी तो सभी चौंक गए। राखी सावंत के पति के बारे में जैसे ही आपको यह बात पता चलेगी तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

Bigg Boss 15 Day 55 Written Update: Rakhi's husband Ritesh kisses her on cheek, reveals how they met - Television News

बिगबॉस पर राखी के पति रितेश आए थे और सबने उनके साथ जमकर मस्ती की थी। राखी ने कहा था की उनके हस्बैंड का NRI एक्सेंट है लेकिन जब वह शो पर आए तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। रितेश ने जमकर भोजपुरी गानों पर डांस किया। आपको बता दें की रितेश पेशे से एक कैमरामैन हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यूंकि मशहूर ट्विटर हैंडल ने इस बात का खुलासा किया है।

https://twitter.com/TheRealKhabri/status/1465347298125234179?

रितेश बिगबॉस के घर में कैमरा चलने का काम करते हैं। सलमान खान को राखी के पति पर पहले से ही शक था। राखी सावंत ने सलमान खान के आगे भी यही कहा था की ये मेरे पति रितेश हैं और आपके जीजा जी। शो पर मौजूद रितेश और राखी ने अलग अलग तरीके से अपनी कहानियां सुनाई।

इस वक्त बिगबॉस के घर पर वह VIP मेंबर बनकर जमकर धमाल मचा रहे हैं। राखी सावंत का कहना है की शादी के लिए खुद रितेश ने उनको घुटने पर बैठकर प्रोपोज़ किया था।