वरमाला डालने से कतरा रही थी दुल्हन तो दूल्हे ने जबरदस्ती किया ये काम – लोग बोले वरमाला है या हाथापाई

डेस्क : बॉलीवुड का हमारे जीवन पर भी काफी हद तक असर होता है। चाहे वह कपड़े हो, हेयर स्टाइल या फिर कुछ और ही हम उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते रहते हैं। आजकल शादियों पर फिल्म और टेलीविजन का असर पढ़ता हुआ दिख रहा है। बॉलीवुड फिल्मों में जिस तरह शादियों का आयोजन होता है।

आजकल लोग ठीक उसी तरह से हंसी ठिठोली करते हुए शादी करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें फिल्मी अंदाज में दूल्हा अपनी दुल्हन को वरमाला पहना रहा है। हालांकि इस चक्कर में कभी-कभी कुछ गड़बड़ भी हो जाती है। लोग इस चक्कर में वीडियो पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।

दरअसल वीडियो में वरमाला पहनने से दुल्हन बस्ती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को फिल्मी अंदाज में वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहा है। दुल्हन वरमाला पहनने से बचते हुए पीछे की तरफ भागती है। इस पर दूल्हा भी उसकी तरफ बढ़ता जाता है और किसी न किसी तरह से वह उसके गले में वरमाला डाल ही देता है। इसके बाद वहां मौजूद बाराती हंसने लगते हैं और दुल्हन भी देखती रह जाती है।

वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है- भाई किस बात की जल्दी है जो ऐसा करने लगे। दूसरे यूजर ने लिखा भाई बस बस पीछे तो देख लेते, दुल्हन बस गिरने वाली थी। आपको बता दें कि इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।