डेस्क : स्टार भारत पर प्रसारण होने वाली लोकप्रिय सीरियल में तेतर सिंह का शानदार किरदार निभाने वाले विजय कुमार को पुलिस ने पटना के नौबतपुर से बीते शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। मामला यह है कि पहली पत्नी को बिना तलाक दिए वे मुंबई में अभिनेत्री गीता त्यागी से विवाह कर ली थी। इस संबंध में उनकी पहली पत्नी नीलिमा कुमारी ने महिला थाने में आरोप लगाई थी कि शादी का विरोध करने पर विजय ने उनके साथ बदसलूकी की।
बतादें कि विजय कुमार मूलतः पटना के नौबतपुर के निवासी हैं। उनकी पहली विवाह साल 1989 में टेक्स्ट बुक कालोनी के रहने वाली निलिमा कुमारी से हुई थी। विजय और नीलिमा के दो संतान भी हैं। पत्नी की माने तो शादी के आरंभिक दिनों में दोनो का दांपत्य जीवन सुखी-सम्पन्न चल रहा था। उसी दौरान विजय का दिल्ली के नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में एडमिशन हो गया। वहां से निकलने के बाद मुंबई जाकर टीवी सीरियल में अभिनय करने लगे। नीलिमा कुमारी का आरोप है कि विजय कुमार ने मुंबई में रहने के दौरान साल 2016 में एक्ट्रेस गीता त्यागी से शादी रचा ली थी।
साल 2020 में दर्ज किया गया था मुकदमा
यह पता चलने पर जब नीलिमा अपने पिता के साथ मुंबई गई तो वहां विजय ने उसके साथ बदसलूकी की। नीलिमा के अनुसार विजय कुमार ने दूसरी शादी बिना तलाक लिए ही की थी। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं दी गई। साल 2020 में पीड़िता ने पति के विरुद्ध महिला थाने में मामला दर्ज कराया था। महिला थाना प्रभारी कुमारी सहचारी ने कहा कि विजय कुमार के नौबतपुर स्थित अपने गांव आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार दोपहर के समय उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की प्रक्रिया होने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।