खुलेआम सबके आगे लिपलॉक करने लगे तेजस्वी और करण- लोगों को देख लग रहा अच्छा

डेस्क : टीवी एक्टर एंड होस्ट करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाए हुए हैं। अक्सर दोनों अपने प्यार भरे मूमेंट्स के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं। लाइमलाइट में दोनों बने रहते हैं और एक् दूसरे पर खुलेआम प्यार लुटाते नजर आते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच यहीं से प्यार शुरू हुआ।

शो खत्म होने के बाद भी दोनों पर प्यार परवान चढ़ा हुआ है और दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों इस वीडियो में एक दूसरे को लिपलॉक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अलग-अलग एस्केलेटर पर करण और तेजस्वी खड़े हुए हैं। एक ऊपर की ओर जा रहा है, तो वहीं दूसरा नीचे की ओर आ रहा है। दोनों बीच में एक-दूसरे को क्रॉस करते हुए लिपलॉक करते हैं।

वीडियो में तेजस्वी प्रकाश ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी हुई है जबकि गोल्डन ब्राउन कलर का ब्लेजर करण ने पहना हुआ है। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। एक दूसरे को दोनों खुलेआम किस करने के बाद बहुत हंसते हैं और फिर एक दूसरे पर प्यार भी लुटाते हैं। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- दोनों की प्यारी सी स्माइल को देखो।

हमेशा ही आप दोनों ऐसे खुश रहा करो। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी है। एक यूजर ने लिखा है- अपनी तेजस्वी को देखकर जिस तरह करण शर्माते हैं वह बहुत ही प्यारा लगता है।दोनों की इस जोड़ी को ज्यादातर फैंस क्यूट कह रहे हैं।