साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का सिक्का जमा चुकी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया Tamannaah Bhatia and Vijay Verma इस दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जी हाँ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपने को एक्टर विजय वर्मा के साथ रिलेशन को लेकर मीडिया सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अब तमन्ना और विजय को एक बार फिर साथ में देखा गया हैं।
मीडिया पैप ने Tamannaah Bhatia and Vijay Verma दोनों को मुंबई मे एक साथ स्पॉट किया है। असल में ये कपल मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचा जहां उन्हे एक दूसरे के हाथों में हाथ डाल कर मीडिया ने अपने कैमरे में कैप्चर किया हैं। सिर्फ यही नहीं यहां पर तमन्ना मीडिया को देख कर शर्मा रही थी। ऐसे में चेहरे पर उनके ब्लश साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
तमन्ना और विजय Tamannaah Bhatia and Vijay Verma की ये तस्वीरे अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दोनों की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में तमन्ना और विजय दोनों ही कैजुअल आउट्फिट में थे। यहां तमन्ना ने व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट कैरी की थी। वहीं विजय प्रिंटेड टीशर्ट और ब्लू जींस पहनी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपने इस पसंदीदा कपल की फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस तमन्ना और विजय की फोटो को देख अपनी खुशी को जाहीर कर रहे हैं।
फैंस सोशल मीडिया पर तमन्ना और विजय Tamannaah Bhatia and Vijay Verma के फोटो पर कमेन्ट कर रहे हैं। जिसमे एक यूजर ने लिखा हैं ये बिल्कुल परफेक्ट हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा की दोनों सॉलमेट हैं। काम की बात करे तो तमन्ना और विजय को एक साथ लस्ट स्टोरी 2 में एक साथ देखा गया था। कहा जाता हैं की इसी दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। इस सीरीज में दोनों की केमेस्ट्री को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। इसी तरह अब फैंस दोनों की असल केमेस्ट्री भी खूब पसंद कर रहे हैं।