कभी बढ़ई तो कभी कंडक्टर बनकर किया काम, संघर्ष भरी जिंदगी में ऐसे बने सुपरस्टार Rajnikanth

डेस्क : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार साथ ही साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले एक्शन हीरो रजनीकांत (Rajnikanth) की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इस वक्त रजनीकांत के लाखों समर्थक है, रजनीकांत कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं। बता दें कि रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। ऐसे में उनकी उम्र अब 71 वर्ष हो चुकी है। आज हम आपको रजनीकांत की जिंदगी से रूबरू करवाएंगे।

रजनीकांत के घर पर उनके पिताजी रहते थे क्योंकि उनकी माता जी का देहांत काफी कम उम्र में हो गया था। उनके पिताजी पुलिस में एक हवलदार के पद पर तैनात थे। शुरुआती दिनों में वह बेंगलुरु में रहते थे, साथ ही साथ उनके परिवार में तीन और भाई बहन थे। ऐसे में रजनीकांत को पूरे घर का खर्चा उठाना पड़ता था। उनको कई परेशानियां भी झेलनी होती थी लेकिन इतनी परेशानियों के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और जिंदगी के आगे सीना चौड़ा करके लड़ते रहे।

एक समय पर रजनीकांत इतने मजबूर हो गए थे कि उनको कुली का काम करना पड़ा था। उनका असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है, फिल्मों में प्रसिद्धि मिलने के बाद उनका नाम लोगों ने बदल दिया था और लोग उनको रजनीकांत कहकर बुलाते थे। इतना ही नहीं रजनीकांत ने बढ़ई का काम भी किया हुआ है जब उनकी स्थिति सुधर गई तो उनको बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई। बता दें कि यह नौकरी वह बेंगलुरु परिवहन सेवा में किया करते थे। बचपन से ही वह फिल्म देखने का शौक रखते थे। ऐसे में उन्होंने 1973 में मद्रास फिल्म संस्थान में अपना दाखिला करवा दिया था।

रजनीकांत ने अपनी पहली फिल्म 1975 में की थी। तब रजनीकांत को कई लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया था, इसके बाद 1993 में उनकी फिल्म अंधा कानून आई थी जिसमें उनकी अदाकारी को लेकर लोगों ने खूब सराहा था। वह महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे, जिसमें अभिनेत्री हेमा मालिनी भी शामिल थी।

देखते ही देखते रजनीकांत बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी राज करने लगे और उनकी एक ठोस पहचान बन गई। आज के समय में शायद ही आपको रजनीकांत के जीवन के बारे में बताने की जरूरत हो लेकिन बता दें कि उनका पूरा परिवार और उनको चाहने वाले लोग उनको एक भगवान की तरह पूज ते हैं। रजनीकांत को 2014 में छह तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनके पास एक्टिंग से जुड़े अन्य कई अवार्ड शामिल है जिसमें पर्सनालिटी ऑफ द ईयर भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : मुंबई की सड़कों पर पेन बेचकर पाला परिवार का पेट, जानिए कैसे Johny Lever ने कैसे खड़ा किया 350 करोड़ का साम्राज्य