रामायण की सीता ने शेयर की पति के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर देखकर बोले यूजर्स-भूल गई तुलसी पूजन

डेस्क : मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण से फेमस हुई दीपिका चिखलिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है, बता दें कि एक समय पर वह फिल्मों के जरिए अपने आप को स्थापित करने के लिए स्ट्रगल कर रही थी लेकिन जब उन्हें रामायण जैसा आध्यात्मिक सीरियल करने को मिला तो उन्होंने इसके लिए बेझिझक हाँ भर दी और आज के समय में वह घर-घर में जानी जाती है।

कई लोग दीपिका चिखलिया के हर सोशल मीडिया पोस्ट को पसंद करते नजर आते हैं। दरअसल जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है उसमें दीपिका अपने मॉडर्न अवतार में नजर आ रही है, वह अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ खड़ी है और मस्ती करती दिख रही है, बता दें कि उन्होंने मजेंटा कलर की टी-शर्ट और प्रिंटेड पेंट पहनी हुई है जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। दीपिका के पति हेमंत भी कैजुअल लुक में काफी अच्छे नजर आ रहे हैं।

यह तस्वीर दीपिका चिखलिया ने क्रिसमस पर शेयर की है, क्रिसमस पर उन्होंने सभी को बधाई दी है और लोगों ने उनकी तस्वीर को खूब शेयर किया है। बता दें कि वही कुछ यूजर दीपिका से नाराज होते हुए भी नजर आए। उन्होंने कहा की हमें आपसे यह उम्मीद नहीं थी कि आप तुलसी पूजा पर सब कुछ भूल जाएंगी। वहीं एक दूसरे युवक ने कहा बिल्कुल सही बात।

बताते चले कि दीपिका ने रामायण के अलावा लव कुश, विक्रम और बेताल, दादा दादी की कहानी जैसे कई सीरियल में काम किया है। इन सीरियल के जरिए दीपिका को इतनी लोकप्रियता हासिल नहीं हुई थी जितनी रामायण के सीता वाले किरदार से हुई थी। आने वाले समय में दीपिका सरोजिनी नायडू की बायोपिक में दिखने वाली है।