Big Boss OTT से बहार हुई भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा – जाते हुए एक्ट्रेस ने इसलिए मांगी माफ़ी

डेस्क : करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे हैं शो बिग बॉस OTT, इस वक्त फेमस हो रहा है, बता दें कि बिग बॉस में कई जोड़ियां बन गई है। बिग बॉस के घर में सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर उनको ट्रिब्यूट दिया गया। शो के कंटेस्टेंट मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह बाहर हो गए हैं। इस खबर से मिलिंद गाबा और अक्षरा सिंह के फैंस को झटका लगा है। दोनों के जाने से सबके चेहरे काफी दुखी हैं। जब अक्षरा सिंह जा रही थी तो सबकी आँखें नम हो गई थी। अक्षरा ने सबकी तारीफ की और नेहा भसीन से माफी मांगी। अक्षरा सिंह ने कहा की जाते-जाते वह खेल को समझ नहीं पाई। बिग बॉस के मंच पर ऋचा चड्ढाा और रोनित रॉय को देखा गया था।

दोनों ने सभी कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की। दोनों ने इस बात को समझा की कंटेस्टेंट के बीच किस तरह का पारस्परिक तालमेल है। शो पर रुबीना दिलाइक भी आई थी, जिनके हाथ में बिगबॉस की ट्रॉफी देखी गई, उन्होंने बताया की मैं ट्रॉफी इसलिए लाइ हूँ क्यूंकि आप लोग इससे इंस्पायर हो सके। बता दें की शो पर प्रतीक और निक्की तम्बोली ने अपने प्यार का इजहार करते हुए एक दुसरे को किस किया। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें की अब शो में बस दो हफ्ते बचे हैं। जैसे ही बिगबॉस ख़तम होगा तो इसका प्रसारण टीवी पर आएगा, जिसमें सलमान खान होस्ट के रूप में नजर आएँगे। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अक्षरा सिंह लोगों की नजरों में तब आई जब उन्होंने नेहा भसीन के छोटे कपड़ों पर अभद्र टिप्पणी की। ऐसे में उनको सब के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगना पड़ी।

अक्षरा सिंह की सबसे करीबी मित्र दिव्या अग्रवाल भी उनके रवैया से खुश नहीं थी। लोगों को कहना है कि रौनित रॉय और ऋचा चड्ढा शो पर इसलिए आए क्योंकि उनकी नई वेबसेरीज़ “कैंडी” आने वाली है। दोनों को Bigg boss मैं मौजूद कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया था।