गौरी के प्यार में दीवाने हो गए थे Shah Rukh Khan, नाम बदल कर हिन्दू रिवाजों से की थी शादी

बॉलीवुड के किंग खान माने जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जितना अपनी फिल्मों में रोमांस को लेकर फेमस हैं उतनी ही शाहरुख खान की रियल लव स्टोरी भी। शाहरुख खान और गौरी की शादी और दोनों के बीच के प्यार के किस्से कम नहीं हैं। गौरी और शाहरुख खान की शादी तब हुई थी जब शाहरुख खान के पास कुछ भी नहीं था।

एक्टिंग की दुनिया मे शाहरुख खान ने ये शोहरत रातों रात नहीं कमाई हैं। उसके लिए सालों की कड़ी मेहनत लगी हैं। ऐसे में बुरे से लेकर अच्छे हर समय में गौरी ने शाहरुख को कभी अकेला नहीं पड़ने दिया। लेकिन दोनों का यूं साथ आना इतना आसान नहीं था। गौरी और शाहरुख के अलग धर्म होने के कारण दोनों की शादी में काफी तकलीफ़े भी आई थी। ऐसे में गौरी ने शाहरुख से शादी करने के लिए अपना धर्म और नाम दोनों ही बदलवा लिए थे।

गौरी के साथ हिन्दू रीति रिवाजों से शादी कने के लिए शाहरुख ने अपना नाम शाहरुख से बदल कर जितेंद्र कुमार तुल्ली रख दिया। इस बात का दावा शाहरुख खान के जीवन पर लिखी गई किताब मुस्ताख शेख में बताया गया हैं। शाहरुख ने ये नाम बॉलीवुड के दो बड़े अभिनेता के नाम पर रखा था। जितेंद्र और राजेन्द्र उम्र तुली के नाम पर रखा था।  सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गौरी ने भी शाहरुख के लिए अपना नाम बदल लिया था। शाहरुख और गौरी ने हिन्दू रिवाजों के साथ ही मुस्लिम रिवाज से भी निकाह किया था। जिसके लिए गौरी अपना नाम आयशा रखा था।

इस किताब में ये भी लिखा था की शाहरुख और गौरी ने हिन्दू, मुस्लिम रिवाजों के साथ ही कानूनन तरीके से भी कोर्ट मैरिज की थी। शाहरुख और गौरी की इस शादी के लिए उन्हे अपने परिवार की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। शादी के इतने साल होने के बाद भी आज तकक गौरी और शाहरुख के प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। गौरी और शाहरुख आज तक एक दूसरे को उतना ही प्यार करते हैं जितना की वो शादी से पहले करते थे।