Sapna Choudhary हुई अस्पताल में भर्ती, हालत बिगड़ने पर शेयर किया वीडियो

डेस्क : हरियाणवी डांसर sapna choudhary के बारे में हर कोई जानता है। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस है, लेकिन उन फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। अचानक से तबीयत खराब होने के चलते सपना चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिसका सबूत एक वीडियो है जो खुद सपना चौधरी ने शेयर किया है। सपना को लड़खड़ा ता हुआ देख फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी हॉस्पिटलाइज है और अस्पताल के कपड़ों में है। वह किसी के सहारा लेकर चलती हुई दिख रही है। वीडियो को देखने से यह तो साफ पता चलता है कि सपना की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। उन्हें चलने फिरने के लिए किसी के सहारे की जरूरत पड़ गई।

इस वीडियो में अस्पताल के अंदर ही सपना चलने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। सपना चौधरी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर या वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अब मैं बिल्कुल ठीक हूं आप सबकी ब्लेसिंग्स का बहुत धन्यवाद! जल्दी मिलते हैं स्टेज पर। सपना के इस वीडियो को देखने के बाद काफी परेशान हो गए हैं। लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या आप ठीक है? दूसरे ने लिखा, क्या हुआ आपको? वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, क्या हुआ सपना जी आपको? एक यूजर ने लिखा, भगवान राम जी आपको जल्दी स्वस्थ करें।