जब Salman Khan को एक लड़की ने मारा था थप्पड़! गुस्से में एक्टर ने कर दिया ये काम….

सलमान खान Salman Khan से भला आज कौन अनजान होगा, सलमान खान जहां एक तरफ एक बड़े और नायाब कलाकार है वहीं वे इंडस्ट्री में अपने दबंग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। यही वजह हैं की कोई भी सलमान से उची आवाज में तो दूर, उनके आगे सवाल रखने से भी हिचकिचाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की सलमान खान पर किसी लड़की ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था। अगर नहीं तो आज यहां जान लीजिए।

इंडस्ट्री में एक स्ट्रॉंग पर्सनलिटी रखने वाले सलमान खान Salman Khan को एक लड़की के हाथ का थप्पड़ भी खाना पड़ा था। दरअसल साल 2009 में सलमान खान अपने छोटे भाई सोहेल, सुष्मिता और दूसरे स्टार्स के साथ दिल्ली में पार्टी कर रहे थे।

तभी एक बिल्डर की बेटी ने उन्हे थप्पड़ मार दिया था। बताया जाता है की मोनिका नाम की लड़की भी सलमान की पार्टी में आना चाहती थी, लेकिन सोहेल उसे आने से मना कर रहे थे। तभी इस लड़की ने अपना आपा खो दिया और सोहेल के साथ बदतमीजी करने लगी।

बात गाली गलोच तक जा पहुंची। बताया जाता है की इस लड़की ने न सिर्फ सोहेल बल्कि सुष्मिता सेन को भी खूब गालियां दी थी। तभी सलमान खान ने मामले को संभालने की कोशिश की। और उस लड़की को पार्टीसे बाहर जाने को कहा, लेकिन लड़की का गुस्सा और बड़ गया और तभी उसने सलमान खान Salman Khan को कस के थप्पड़ मार दिया।

जिसके बाद गार्ड्स ने उस लड़की को वहां से बाहर कर दिया। हालांकि सलमान खान या सुष्मिता, और सोहेल में से किसी ने भी इस मामले पर मीडिया के साथ कोई बात नहीं की लेकिन ये खबर आज भी इंडस्ट्री में चारों तरफ फैली हुई हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करे तो सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 में नजर आने वाले है, जो की दिवाली पर रिलीज होनी है।