24 साल की उम्र में गली बॉय के रैपर का निधन, रणवीर सिंह ने व्यक्त किया शोक

डेस्क : बॉलिवुड फिल्म गली बॉय में अपने बेहतरीन रैप से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले फेमस एमसी तोड़ फोड़ उर्फी धर्मेश परमार का निधन हो गया। महज़ 24 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने शानदार रैप के लिए मशहूर थे। फिल्म गली बॉय में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

हरिपुर की मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय के इंडिया91 गाने में रेप किया,जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उनके अचानक से निधन हो जाने की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। एमसी तोड़फोड़ के फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं अभिनेता रणवीर सिंह ने भी सोशल मीडिया पर रैपर को श्रद्धांजलि दी है और उनके निधन पर शोक जताया है।रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहते हैं।

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने रैपर की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एमसी तोड़फोड़ रैपर वाले लुक में नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह ने रैपर को टैग करते हुए दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है।एमसी तोड़फोड़ मुम्बई के स्ट्रीट रैपर में से एक थे जो ख़ासकर वे गुजारी रैप के लिए जाने जाते थे। वे लंबे समय से कई भाषा वाले म्यूजिक ग्रुप स्वदेशी से जुड़े हुए थे।

यह ग्रुप बीते 9 सालों से काफ़ी प्रसिद्ध है। इसके साथ उन्होंने कई शानदार गाने बनाए थे। Mc4 फोड़ने एनसी मावली निर्माता नाआर के साथ भी काम किया था। उन्होंने तो वार्ली रिवोल्ट जैसे कई शानदार गाने दिए थे। उनके गानों में पर्यावरण से लेकर मानवाधिकार के लिए लड़ाई की एक आवाज सुनाई देती थी और इसी के चलते वह जाने जाते थे। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा थी।