Viral Video: फिर से चर्चा में आई Ranu Mondal- ‘कच्चा बादाम’ Song को लेकर लोगों ने किया जमकर ट्रोल

डेस्क: आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना कच्चा बादाम पर हर कोई वीडियो बनाता दिख रहा है। यह गीत पश्चिम बंगाल के बादाम बेचने वाले भुवन बादयाकार ने गया है जो बड़ा ही अनोखा है। यह गाना आजकल हर तरफ छाया हुआ है और लोग इस पर रील्स बनाना बंद नहीं कर रहे हैं। वहीं अब इस गाने को गाते हुए एंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल(Ranu Mondal) का भी वीडियो सामने आया है।

जी हां, ये वही रानू मंडल हैं जो साल 2019 में 1972 के गीत ‘एक प्यार का नगमा है…’ गाकर एक वीडियो के जरिए रातों-रात स्टार बन गई थी। रानू मंडल को एक इंजीनियर ने पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर देखा था। इसके बाद बड़ी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल करके रानू मंडल ने हिमेश रेशमिया की मूवी हैप्पी हार्डी और हीर के लिए गाना गाया था।

हाल ही में इंस्टाग्राम पर शाइनी गर्ल्स नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें रानू मंडल को गीत गाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो जब से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है तब से 48 हज़ार से कहीं अधिक बार यह देखा जा चुका है। वहीं लोगों ने इसके बाद रानू मंडल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ओम शांति बादाम। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, RIP बादाम सॉन्ग।