रानू मंडल ने गाया छठ का मशहूर लोक-गीत, चंद मिनटों में हो गया इंटरनेट पर वायरल- लोगों ने जमकर किए कमेंट

डेस्क : छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई है, बता दें कि छठ का पर्व भारत के बिहार, झारखंड समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में पूजा के वक्त सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। वही छठी माता की पूजा अर्चना की जाती है। हर साल भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर छठ पूजा के आयोजन पर नए गाने गाते हुए नजर आते हैं।

रानू मंडल की आर्थिक हालत खराब, कोरोना काल में नहीं मिला काम तो फिर गुमनामी में लौटीं | Internet sensation ranu mandal back to street again after not getting work due to

भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार जैसे अक्षरा सिंह, शारदा सिन्हा, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह छठ के नए-नए गाने गाते हुए दिखते हैं। लंबे समय से चर्चा में रही रानू मंडल ने भी अपना छठ का गीत यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। बता दे कि रानू मंडल का यह गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं रानू मंडल इस गाने में सूरज को अर्घ्य देती हुई नजर आ रही है। वहीं इस गाने को 900000 से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा गया है।

जय छठी मईया-सोनू निगम और पवन सिंह

जैसे ही लोगों ने रानू मंडल के इस गाने को देखा तो उन्होंने पाया कि गाने में किसी भी प्रकार से आवाज नहीं है। तब लोगों ने कमेंट में लिखना शुरू कर दिया कि यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है कि कुछ कमेंट और लाइक के लिए आप रानू मंडल का नाम इस्तेमाल करें। अब रानू मंडल वापस नहीं आएंगी। एक यूजर ने लिखा सारा मूड खराब कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=jWrPYlWBtNY

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को वरदान म्यूजिक वर्ल्ड ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करके यह दिखाने की कोशिश की है कि रानू मंडल छठ का गीत गा रही हैं। ऐसे में लोगों ने रानू मंडल के इस वीडियो को जमकर शेयर किया है।