Raj Kundra : पॉर्न केस में राज कुंद्रा ने लगाई कोर्ट से गुहार, बोले- ‘मेरा नाम हटाया जाए, मैं निर्दोष हूं….

डेस्क : मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा पिछले साल पोर्नोग्राफी मामले में बुरा फंसे थे। इनपर कई तरह के आरोप भी लगे थे। हालांकि बाद में इन्हें राहत भी मिल गई थी। अब राज कुंद्रा ने कोर्ट से गुहार लगाई है। राज ने गुहार यह लगाई है कि उन्हें अब इन आरोपों से बरी कर दिया जाए और केस से उनका नाम हटा दिया जाए। उनका कहना है कि वो निर्दोष हैं। लेकिन इस मामले में ओपोजिशन ने विरोध जताया है। ओपोजिशन ने अपने जवाब में कहा है कि हमारे पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत भी है और हम इस मांग का विरोध भी करते हैं।

वहीं राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने इस बारें में कहा है कि ‘हम लोग केस में बहस करने के लिए भी तैयार हैं। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और सच अब सामने आ चुका है।’ प्रशांत पाटिल ने कहा है कि भले ही प्रथम दृष्टया राज कुंद्रा पर केस बनता है लेकिन ऐसा कोई सबूत नहीं है कि वह इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा है कि वह न्यायालय में इस मुद्दे पर बहस करेंगे जो तथ्यों पर आधारित होने वाला है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बिज़नेस मैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के पहले मुंबई पुलिस ने फरवरी में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। आपको बता दे कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ 11 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।