360 बार हड्डियां टूटने के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत- अब KBC में जीते 50 लाख रूपये….

बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का सुपरडुपर हिट शो कौन बनेगा करोड़पति Kaun Banega Crorepati 15 एक बार फिर दर्शकों के लिए हाजिर है। जहां एक तरफ इस शो में कंटेस्टेंट से ज्ञानवर्धक सवाल पूछे जाते है, वहीं ऐसी कई असल कहानियों या जिंदगियों को भी दिखाया जाता हैं जो की शो (KBC ) Kaun Banega Crorepati 15 की ऑडियंस को प्रेरित करती हैं।

इसी तरह की एक कहानी इस कंटेस्टेंट की भी हैं जो की भोपाल से हैं। भोपाल के राहुल कुमार नेमा ने न सिर्फ शो में अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया, बल्कि इनकी कहानी ने लाखों लोगों के दिलों को भी छु लिया। असल में राहुल ऑस्टियोपोरोसिस नाम की बीमारी से जंग लड़ रहे हैं।

ये एक ऐसे बीमारी हैं जिसमे इंसान की हड्डियां अपने आप ही चटकने लगती हैं।  राहुल ने बताया की अब तक उन्हे 360 फैक्चर हो चुके हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने खुद पर से विश्वास नहीं खोया। आज वे भोपाल के गांव शाहपुरा की बैंक में असिस्टेंट मैनेजर हैं।

इस बीमारी के बारे में आपको बता दे की ये बहुत ही दुर्लभ किस्म की बीमारी है जो की 20 हजार लोगों में से किसी एक को होती है।   ऐसे मे राहुल के होसले और हिम्मत को देख कर खुद सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी नतमस्तक हो जाते है। और वे राहुल की खूब प्रशंशा करते हैं।

राहुल इस शो Kaun Banega Crorepati 15 में एक करोड़ तक के प्रश्न तक पहुँच जाते हैं। अपनी सूझबूझ से वे हर सवाल का जवाब दे देते हैं लेकिन एक करोड़ के सवाल पर वे दुविधा में पड़ जाते हैं जिसके बाद राहुल 50 लाख की राशि पर ही गेम क्विट करने का फैसला लेते हैं। और 50 लाख रुपये जीत कर शो से बाहर हो जाते हैं।