प्रियंका चोपड़ा कर रहीं हैं बेटी संग एंजॉय, शेयर की मालती मैरी की तस्वीर

डेस्क : ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जब से मां बनीं हैं तब से सुर्खियों में हैं। इस साल जनवरी में प्रियंका सेरोगेसी के जरिए मां बनीं। जिसके बाद से वो अपनी बेबी गर्ल को लेकर भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। खास करके की उनकी बेटी को झलक देखने को लोग बेताब हैं। जब से प्रियंका के जीवन में मालती मैरी आईं हैं तब से उनके चाहने वाले उनकी बेटी का चेहरा देखने के लिए काफी उक्सुक हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का फेस रिवील कर दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फोटो : ये लेटेस्ट तस्वीर प्रियंका ने शेयर की है उसमें मालती बैठी हुई दिख रही हैं। व्हाइट कलर की टी-शर्ट में वो बेहद प्यारी लग रही हैं। बता दें मालती के T-shirt par ‘देसी गर्ल’ लिखा हुआ है. वहीं फोटो पर कैप्शन देते हुए भी प्रियंका ने मालती को ‘देसी गर्ल’ बताया है।

नहीं दिखाया पूरा चेहरा : हालंकि प्रिंयका ने इस तस्वीर के ज़रिए भी बेटी का पूरा चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर में में मालती का सिर्फ आधा ही चेहरा दिखा रहा है। पर इस तस्वीर में भी वो बेहद क्यूट दिख रहीं हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ (Malti Marie Chopra Jonas) है, जिनका चेहरा अब सामने आ गया है।ये फोटो प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।