जहां एक तरफ भारतीय विज्ञान के द्वारा चांद पर भेजे गए मिशन चंद्रयान 3 पर न सिर्फ हर भारतीय बल्कि दुनिया भर को नाज है, वहीं भारत के एक प्रसिद्ध अभिनेता ने इसका मजाक उढ़ाया हैं। जिसकी बात हम कर रहे है वह कोई और नहीं बल्कि साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज है। प्रकाश राज Prakash Raj ने अपने सोशल मीडिया पर चंद्रयान 3 अर विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया हैं। जो की फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया हैं।
फैंस प्रकाश की इस हरकत की जोरों से नींदा कर रहे हैं। जहां एक तरफ प्रकाश को इस पोस्ट के लिए ट्रोल किया जा रहा हैं वहीं अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आपको बता दे की प्रकाश ने जो फोटो शेयर किया हैं उसने एक चाय के साथ कार्टून हैं जिसके कैप्शन में प्रकाश ने लिखा है।
ब्रेकिंग न्यूज! विक्रम लैंडर से आई चांद की ये पहली झलक। जहां कुछ लोग इस तस्वीर में चाय वाले को प्रधानमंत्री समझ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे चंद्रयान 3 का मजाक समझ रहे हैं। लेकिन हर हाल में लोग इस तस्वीर को लेकर प्रकाश की खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।
BREAKING NEWS:-
First picture coming from the Moon by #VikramLander Wowww #justasking pic.twitter.com/RNy7zmSp3G
— Prakash Raj (@prakashraaj) August 20, 2023
वहीं फैंस ने कमेन्ट में प्रकाश के लिए लिखा है की आपका नाम प्रकाश हैं लेकिन आप अंधकार है। वहीं दूसरे यूजर ने प्रकाश राज को देशद्रोही बताया है। आपको बता दे की ये पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी प्रकाश राज प्रधानमंत्री मोदी को लेकर तंज कसते रहे हैं।
लेकिन इस बार प्रकाश राज Prakash Raj की इस हरकत को ज्यादातर लोग मोदी से कम और देश के विज्ञान संस्थान से जोड़ रहे हैं। वहीं, खुशी की बात ये हैं की चंद्रयान 3 अपने मिशन में कामयाब होते दिखाई दे रहा हैं। चंद्रयान 3 चांद से बेहद करीब है। वैज्ञानिकों की माने तो 23 अगस्त को ही चंद्रयान 3 चांद पर लैंडिंग कर सकता हैं।