Bigg Boss के घर में पूजा भट्ट ने एल्विश यादव के साथ सरेआम की फ्लरटींग

बिग बॉस ओटीटी Bigg Boss OTT 2 जल्द ही अब खत्म होने वाला है, ऐसे में घरवालों के साथ ही साथ उनके फैंस भी अब घर के बाहर एक्टिव हो गए हैं ऐसे में घर के अंदर दूसरे सदस्यों की गलतियों को दिखा कर उनकी इमेज चेंज भी की जाने लगी है। तो वहीं घर Bigg Boss OTT 2 के अंदर अब घरवाले आपसी बैर को भूलकर एक दूसरे के दोस्त बनने की कोशिश कर रहे है।

दरअसल हाल ही फिनाले वीक आते ही अभिषेक से बेबीका से अपनी दुश्मनी खत्म करते हुए, दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा दिया हैं, जिसके बाद अब पूजा भी एल्विश के साथ समय बिताने लगी हैं। इसी बीच अब पूजा भट्ट ने शो में एल्विश के साथ फ़्लर्ट करना भी शुरू कर दिया हैं।

दरअसल बात Bigg Boss OTT 2 शो के आखिरी नॉमिनेशन टास्क की हैं। जहां घरवालों को समय पर पहरा देना था। यानि की दो दो के पेयर में घरवालों को एक दूसरे के साथ ताल मेल बैठा कर 27 मिनट पर बेल बजानी थी। जिसके लिए बाकी के घरवालों को उन्हे डिस्ट्रैक्ट करना था।  

Bigg Boss OTT 2 इसी टास्क में एल्विश जब गिनती गिनते हुए समय को कॉउन्ट कर रहा था, तभी पूजा उन्हे डिस्ट्रैक्ट करने के लिए उनसे फ़्लर्ट करने लग गई।  जिसमे पहले तो पूजा एल्विश की तारीफ करनने लगी। लेकिन बाद में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

पूजा ने एल्विश की तारीफ में कहा की उन्हे मिट्टी से जुड़े लोग पसंद हैं। पूजा भट्ट ने एल्विश को मॉर्डन बताने के साथ ही उन्हे सेक्सी भी बताया। पूजा ने इस बात का भी जिक्र किया की वे हमेशा एल्विश को देख कर ही सोती है। ये सब सुन कर एल्विश शर्माने लगे।  सिर्फ इतना ही नहीं एल्विश ने टास्क के बाद पूजा को थेनक्यू कहने के साथ ही यह भी कहा की वे बहुत लक्की है।