डेस्क : कलर्स टीवी के रियलिटी शो हुनरबाज़: कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो सफलता जरूर मिलती है,इस बात को सच कर दिखाया है सो के एक कंटेस्टेंट जो बिहार के भागलपुर के जमशी गांव के रहने वाले हैं। नृत्य और जिमनास्टिक में करियर बनाने का सपना देखने वाले आकाश के हुनर को देखकर वहां मौजूद बॉलीवुड के दिग्गजों को भी बड़ा आश्चर्य हुआ।
शो के जज मिथुन चक्रवर्ती करण जौहर और परिणीति चोपड़ा ने उनके प्रतिभा को खूब सराहा। उनकी संघर्ष की कहानी सुनकर परिणीति फूट-फूट कर रो पड़ी और मिथुन दा का गला रूंध गया। वहीं करण जौहर ने कहा, इससे प्रदर्शन इससे बेहतर प्रदर्शन आज तक मैंने कभी नहीं देखा।
आकाश का यह कार्यक्रम कलर्स चैनल पर शनिवार को होगा। आकाश के पिता का नाम राज किशोर सिंह है जो किसी निजी व्यक्ति की गाड़ी चलाते हैं। आकाश ने मारवाड़ी कॉलेज से बीकॉम किया। हमेशा से कुछ अलग करने की सोच रखने वाले आकाश अपनी कला का अभ्यास विश्वविद्यालय के परिसर और पार्क में ही किया करते थे। परिवार में शुरू से ही आर्थिक तंगी थी। आकाश ने बताया कि किसी निजी टीवी चैनल के एक शो के लिए मुझे आमंत्रण मिला। मुंबई आने पर यूएस शो वाले ने मुझे निकाल दिया।
काम की खोज में मैं यहां वहां भटकता रहा। खाने तक के पैसे नहीं थे मेरे पास और दिनभर भटकते रहने के बाद रात को सड़क किनारे किसी पेड़ के नीचे सो जाता था। दिन को बस यही इंतजार होता था कि शायद कोई खाने को पूछे। कभी-कभी निराश होकर घर लौटने को भी सोचता था, लेकिन वापस आने के लिए पैसे नहीं थे। फिर कलर्स चैनल के शो हुनरबाज के ऑडिशन का पता चला। ऊपर वाले का शुक्र है कि तीनों जजों को मेरा प्रदर्शन अच्छा लगा। मेरे पिता को मुझ पर बड़ा गर्व होगा। बता दें कि आकाश के प्रदर्शन को देखने के लिए लोग उन्हें लगातार फोन कर रहे हैं। ना केवल भागलपुर से, बल्कि देश के कोने-कोने से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है। लोग हर तरह से उनकी मदद करने का वचन दे रहे हैं।