पब्लिक डिमांड पर इन सात जोड़ियों ने किया दोबारा साथ में काम

डेस्क : टीवी की दुनिया में नई-नई जोड़ियां बनती और बिगड़ती रहती है। हर शो के दौरान कोई नई जोड़ी देखने को मिल जाती है। लेकिन कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जिन्हें देखकर फैंस कभी बोर नहीं होते और बार-बार वह डिमांड में रहते हैं। इसके कारण शो मेकर्स को भी इन जोड़ियों के फेम के आगे उन्हें झुकना पड़ता हैं। आज हम आपको बता रहे हैं टीवी जगत की कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिनको फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया और इस वजह से उनकी डिमांड एक शो के बाद भी दोबारा देखने की रही।

सिद्धार्थ शुक्ला – शहनाज गिल : Bigg Boss 13 की सबसे चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी ने घर के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस शो के खत्म होने के बाद सिद्धार्थ और शहनाज की एक के बाद एक लगातार म्यूजिक वीडियो सामने आती रही। यह जोड़ी कई रियलिटी शो में भी साथ नजर आ चुकी है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज गिल ने बिग बॉस ओटीटी के घर में भी दोबारा एंट्री की थी। सिद्धार्थ शुक्ला के मौत के बाद से फैंस इस जोड़ी को बहुत ही ज्यादा मिस कर रहे हैं। शहनाज के साथ-साथ फैंस भी आज तक यह मान नहीं पाए कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं है।

Shehnaz and sidharth

मोहम्मद नाजिम – जिया मानेक : स्टार प्लस शो साथ निभाना साथिया की गोपी बहू आज भी सबको याद है। इसमें गोपी और अहम को लोग भुला नहीं पाए हैं। इसी वजह से हाल ही में जिया मानेक और मोहम्मद नाजिम ने सीरियल तेरा मेरा साथ रहे के जरिए एक बार फिर से कमबैक किया है। इस जोड़ी को फैंस का इतना प्यार मिला कि मेकर्स इनकी जोड़ी दोबारा बनाने को मजबूर हो ही गए।

अरहान बहल – पूजा गौर : टीवी शो मन की आवाज प्रतिज्ञा में हंगामा मचाने के बाद पूजा गौर और अरहान बहल की जोड़ी इसके सीजन 2 में भी नजर आए थे। लंबे समय के बाद अरहान बहल और पूजा गौर को फिर से एक साथ देख कर फैंस काफी खुश हो गए थे।

साक्षी तंवर – राम कपूर : राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में धमाल मचा चुकी है। कई साल तक राम और साक्षी की जोड़ी ने टीवी की दुनिया पर अपना राज जमाया। साथ निभाना साथिया खत्म होने के बाद राम कपूर और साक्षी तंवर को एक बार फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। इसके कुछ समय बाद करले तू भी मोहब्बत की वेब सीरीज में यह जोड़ी दोबारा नजर आई थी।

मोहनीस ख़ान – शिवांगी जोशी : टीवी शो यह रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक और नायरा की जोड़ी ने हर घर में अपनी अलग ही पहचान बनाई। इस जोड़ी की फेम को देखकर दोनों को म्यूजिक एल्बम में काम करने का फिर से मौका मिला। यह रिश्ता क्या कहलाता है से पत्ता साफ होने के बाद मोहनिस खान और शिवांगी जोशी को बालिका वधू सीजन 2 में भी ऑफ़र दिया गया था। हालांकि, एक्टर ने इस शो में काम करने से मना कर दिया था।

साई केतन – शिवांगी खेड़कर : TV शो मेहंदी है रचने वाली में केतन राव और शिवांगी खेड़कर की जोड़ी ने धमाल मचाई थी। हाल ही में दोनों की म्यूजिक वीडियो रिलीज हुई है, जहां दोनों को काफी रोमांटिक अंदाज में देखा गया। मेहंदी है रचने वाली के खत्म होने के बाद भी केतन और शिवांगी की जोड़ी को आज भी फैंस का उतना ही प्यार मिल रहा है।