सावन का पावन महीना चल रहा है और इस महीने में भगवान शिव की भक्ति का काफी ज्यादा महत्व होता है। हर कोई इन दिनों भोले बाबा का आराधना कर उनकी भक्ति में लीन रहता है। हाल ही में भगवान शंकर का एक गाना और इसे गाने वाली गायिका काफी चर्चा में आ गई हैं। दरअसल,यूट्ययूट्यूब सिंगर फरमानी हर हर शंभू को गाने के बाद विवादों से घिर गईं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस गाने को गाने वाली असल गायिका फरमानी नहीं बल्कि कोई और है। आईए जानते हैं कौन हैं वह सिंगर –
इस गाने को अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया है।अब तक अभिलिप्सा ने कई गानों को अपनी आवाज दी है, लेकिन उनका गाना ‘हर हर शंभू’ ने अधिक लोकप्रियता हासिल की। उड़ीसा की रहने वाली अभिलिप्सा को बचपन से ही कला से लगाव रहा हैं। चार साल की उम्र में ही उन्होंने अपने दादा से क्लासिकल म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। उनकी मां भी एक क्लासिकल डांसर हैं। वहीं पिता भी कला के क्षेत्र से जुड़े हैं। इसके साथ ही उनकी छोटी बहन भी संगीत क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। अभिलिप्सा सिर्फ संगीत ही नहीं बल्कि अन्य कई क्षेत्रों में भी महारथ रखती हैं। 18 वर्षीय सिंगर अभिलिप्सा क्लासिल ओडिसी डांसर, मार्शल आर्ट और कराटे की भी एक्सपर्ट हैं।
बता दें कि साल 2019 में वह नेशनल लेवल कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह स्टेट लेवल डिबेटर भी हैं। और तो और वह पढ़ाई में भी टॉपर हैं। अभिलिप्सा ने अपने गाने हर हर शंभू को मिली सफलता पर बात करते हुए इंटरव्यू में बताया था कि उनका यह गाना हर वर्ग के लोगों को काफ़ी पसंद आया है।उन्होंने बताया कि जीतू शर्मा से उनके कराटे टीचर ने उन्हें मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने इस गाने पर बात पर की और तब जाकर इसकी रिकॉर्डिंग की गई थी।