जब बहु Alia Bhatt को लेकर पूछा सवाल तो नीतू कपूर ने दिया ये रिएक्शन, बोलीं- बहू वो तो ऐसी है…देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को एक दूसरे के साथ शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक वायरल होती रही है। फैंस को भी कपल के नई तस्वीरों का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। आलिया और रणवीर की शादी से दोनों परिवार वाले काफी खुश हैं।

अब जब बेटे की शादी हो तो मां के ठाठ बाट अलग ही होते हैं। ऐसे में नीतू कपूर का भी अलग ही ठाठ देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां वह पैपराजी से अपनी बहू आलिया भट्ट के बारे में बताती नजर आ रही है कि वह कैसी है।

आजकल नीतू कपूर अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कई रियलिटी शो में भी अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए वह जा चुकी हैं। ऐसे में पेपराजी ने नीतू कपूर से उनकी बहू आलिया के बारे में सवाल किया कि बहू कैसी है? जिसके बाद नीतू कपूर ने अपने ठाठ बाट वाले एक्सप्रेशन दिखाते हुए कहा कि ‘बहु बढ़िया है, बहुत बढ़िया है।’ फिर यो यो का साइन बनाते हुए नीतू वहां से चली जाती हैं।

अब यह तो उनके चेहरे से साफ दिखाई देता है कि रणबीर और आलिया की शादी से वह कितनी खुश हैं। वहीं आलिया भट्ट भी अपने हमसफर रणबीर कपूर के साथ काफी खुश दिखाई दे रही है। फिलहाल दोनों ही अपने प्रोफेशनल लाइफ में बिजी चल रहे हैं। एक तरफ जहां आलिया भट्ट ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग में बिजी है। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर एनिमल फिल्म को लेकर व्यस्त चल रहे हैं।