KBC 13 की हॉटसीट पर बैठने जा रहे हैं नीरज चोपड़ा, एक्साइटेड Big B ने लगाया हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा -Watch Video

डेस्क : भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा अब कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 13 के शो में आने वाले हैं, बता दें कि केबीसी 13 को खूब पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए गए शो में हर शुक्रवार को टीवी की बड़ी सेलिब्रिटी आती है। वह सभी के साथ ज्ञान और मनोरंजन का शो खेलते नजर आते हैं। इसी क्रम में हमने बीते शुक्रवार को दीपिका पादुकोण और फराह खान को देखा था। आने वाले शुक्रवार को शो पर नीरज चोपड़ा केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर कई सामान्य ज्ञान के प्रश्नो का उत्तर देते नजर आएँगे। नीरज चोपड़ा के साथ हॉकी के खिलाड़ी पी श्रीजेश शामिल है।

सोनी के ऑफिशल इंस्टग्राम हेंडल पर एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें साफ़ देखा जा सकता है की नीरज KBC13 के मंच पर आए हुए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही नीरज चोपड़ा केबीसी के मंच पर पहुंचे तो अमिताभ बच्चन उनको देखकर काफी खुश हो गए और उन्होंने जोर से बोला हिंदुस्तान जिंदाबाद। इस शो का प्रीमियर इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। नीरज चोपड़ा के फैंस उनको हर जगह फॉलो करते हैं, सभी लोग अमिताभ बच्चन के इस शो को देखेंगे और प्रतियोगिता का आनंद लेंगे। बता दें कि नीरज चोपड़ा और पी श्रीजेश ने भारत को टोक्यो ओलंपिक्स में रिप्रेजेंट किया है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ कई लोगों का दिल जीता है। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने एक और उपलब्धि हासिल की है।

नीरज चोपड़ा का सपना था कि वह अपने मां-बाप को हवाई यात्रा करवाएं। ऐसे में उन्होंने हवाई यात्रा करवा कर अपने मां बाप का 20 साल पुराना सपना पूरा कर दिया है। सभी लोग उन पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। आने वाले समय में वह कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर नजर आएंगे, जिससे उम्मीद की जा रही है की शो को खूब ज्यादा पॉप्युलैरिटी मिलेगी। बता दें कि नीरज चोपड़ा और श्रीजेश अमिताभ बच्चन के साथ अपने जीवन से जुड़े कई किस्से साझा करेंगे लोग इस शो को देखने के लिए बेताब हैं।